मुख्य बातें

जालंधर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार: 4 किलो अफीम, ड्रग मनी और स्कॉर्पियो जब्त; आरोपियों पर पहले से कई केस – Jalandhar News

जालंधर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार:  4 किलो अफीम, ड्रग मनी और स्कॉर्पियो जब्त; आरोपियों पर पहले से कई केस – Jalandhar News

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क।

जालंधर देहात पुलिस ने 4 किलो अफीम, 11 हजार रुपए की ड्रग मनी, दो बैग और एक स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ दो नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने मामले की जानकारी साझा की है।

.

एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर पुष्प बाली की अगुआई में टीम ने यह कार्रवाई अड्डा गांव बोलिना गेट के पास की। वहां पुलिस को स्कॉर्पियो (PB10 HA 3949) संदिग्ध हालत में खड़ी दिखाई दी। तलाशी के दौरान वाहन से अफीम और नकद बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों पर पहले भी दर्ज है कई आपराधिक मामले

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लुधियाना के शिमलापुरी के रहने वाले संदीप सिंह उर्फ सुक्खा (40) और लुधियाना के गिल गांव के रहने वाले गुरदीप सिंह उर्फ गोपी (36) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि गुरदीप सिंह पर पहले से 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक पॉक्सो एक्ट के तहत और दो आर्म्स एक्ट के तहत है।

शराब की 24 पेटियां बरामद

वहीं, संदीप सिंह पर शराब की 24 पेटियां बरामद होने का मामला पहले दर्ज हो चुका है। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अफीम की सप्लाई कहां से लाई जा रही थी और इसे किसे बेचा जाना था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *