मुख्य बातें

महागठबंधन में अब भी सीट शेयरिंग पर तनातनी: VIP को राज्यसभा-2 MLC सीट ऑफर; मैथिली-चेतन आनंद सहित कई दिग्गज नामांकन करेंगे, आज अंतिम दिन

महागठबंधन में अब भी सीट शेयरिंग पर तनातनी:  VIP को राज्यसभा-2 MLC सीट ऑफर; मैथिली-चेतन आनंद सहित कई दिग्गज नामांकन करेंगे, आज अंतिम दिन


  • Hindi News
  • National
  • Bihar Election 2025 LIVE Update; BJP JDU RJD Congress | NDA Candidate List

नई दिल्ली/पटना3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज की 121 सीटों पर वोटिंग के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। हालांकि, महागठबंधन में सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला अभी तक तय नहीं हो पाया है। कांग्रेस ने गुरुवार देर रात 48 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है।

राजद ने अब तक एक भी लिस्ट जारी नहीं की है। कई उम्मीदवारों को बिना किसी औपचारिक घोषणा के ही चुनाव चिन्ह मिल गए हैं। पार्टी ने गुरुवार को 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। इसमें लालू यादव, राबड़ी देवी, रोहिणी आचार्य, साधु पासवान समेत कई बड़े नाम शामिल हैं।

राजद विकासशील इंसान पार्टी (VIP) चीफ मुकेश सहनी को अब भी 15 सीटों से ज्यादा नहीं देने के फैसले पर अड़ी है। सहनी को एक राज्यसभा और 2 MLC सीट का ऑफर दिया गया है। चर्चा है कि सहनी आज दरभंगा का गौड़ा बौराम सीट से नामांकन करेंगे।

राजद और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के बीच दो दिनों से कोई बातचीत नहीं हुई थी। सहनी ने महागठबंधन से अलग होने का फैसला लगभग कर लिया था, लेकिन राहुल गांधी के हस्तक्षेप के बाद वे रुक गए। सहनी ने राहुल को लेटर लिखकर कहा कि वे महागठबंधन का हिस्सा बने रहना चाहते हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

लाइव अपडेट्स

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

खेसारी लाल को छपरा से RJD टिकट, पहले पत्नी के चुनाव लड़ने की चर्चा थी

भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को RJD ने छपरा से उन्हें टिकट दिया था। गुरुवार की शाम तेजस्वी यादव ने खेसारी लाल को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। इसके बाद लालू यादव ने उन्हें सिंबल दिया।

पहले चर्चा थी कि खेसारी लाल की पत्नी चंदा यादव छपरा से चुनाव लड़ेंगी। हालांकि, वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं है। नॉमिनेशन फॉर्म की जांच में इसका पता चला। खेसारी लाल ने राजद से सिंबल मिलने के बाद कहा कि मैं लड़ूं या वाइफ, एक ही बात हैं।

लालू यादव ने गुरुवार को खेसारी को सिंबल दिया। इस दौरान एक्टर की पत्नी भी उनके साथ थीं।

लालू यादव ने गुरुवार को खेसारी को सिंबल दिया। इस दौरान एक्टर की पत्नी भी उनके साथ थीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *