मंदसौर जिले की नाहरगढ़ पुलिस ने अवैध वायदा कारोबार (MCX सट्टा) के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने गुरुवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 लाख रुपए नकद और 9 लाख 42 हजार रुपए के उपकरण जब्त किए हैं। जब्त की गई कुल सामग्री की कीमत 11 लाख 42 हजा
.
कार्यवाहक एएसआई कैलाश सिंह बधैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कचनारा रुपनी के बीच योगी ढाबे के सामने आम रोड पर पुष्कर पोरवाल नामक व्यक्ति अपनी हुंडई वेन्यू कार (MP09ZE0178) में मोबाइल पर एमसीएक्स का सट्टा चला रहा है।
सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस टीम तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंची और आरोपी पुष्कर पोरवाल को सट्टा लगाते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी पुष्कर पोरवाल पिता रमेशचंद्र पोरवाल, विश्निया, थाना नाहरगढ़, जिला मंदसौर का निवासी है। उसके खिलाफ थाना नाहरगढ़ में धारा 4 (क) पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
नाहरगढ़ थाना प्रभारी वरुण तिवारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से 2 लाख रुपए नकद, एक लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, एक सट्टा हिसाब-किताब रजिस्टर और हुंडई वेन्यू कार क्रमांक MP09ZE0178 जब्त की है। जब्त की गई सभी सामग्री का कुल मूल्य 11 लाख 42 हजार रुपए है।
