मुख्य बातें

हरीश रावत की कार का यूपी में एक्सीडेंट: हेडलाइट फूटी, बोनट टूटा, हाईवे पर पुलिस एस्कॉर्ट से टकराई कार – Uttarakhand News

हरीश रावत की कार का यूपी में एक्सीडेंट:  हेडलाइट फूटी, बोनट टूटा, हाईवे पर पुलिस एस्कॉर्ट से टकराई कार – Uttarakhand News


दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पुलिस एस्कॉर्ट से टकराई हरीश रावत की कार।

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की कार का यूपी में एक्सीडेंट हुआ है। गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हरीश रावत को दूसरी गाड़ी से देहरादून के लिए रवाना कर दिया गया है। हादसा यूपी के मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हुआ है।

.

उनकी कार आगे चल रही पुलिस एस्कॉर्ट से टकरा गई। यह घटना मेरठ के एमआईईटी कॉलेज के सामने दिल्ली हाईवे पर हुई। हरीश रावत की कार की हेडलाइट फूट चुकी है और बोनट भी टूट चुका है। हरीश रावत अपने काफिले के साथ दिल्ली से देहरादून जा रहे थे और मेरठ सीमा से उन्हें पुलिस एस्कॉर्ट मुहैया कराई गई थी।

शनिवार होने के कारण हाईवे पर गाड़ियों का दबाव ज्यादा था। काफिला हूटर बजाते हुए आगे बढ़ रहा था, तभी अचानक आगे चल रही एस्कॉर्ट कार ने ब्रेक लगा दिए। पूर्व सीएम की कार, जो ठीक पीछे थी, नियंत्रण खो बैठी और एस्कॉर्ट से जा टकराई।

हरीश रावत को दूसरी गाड़ी से देहरादून भेजा।

हरीश रावत पूरी तरह सुरक्षित, पुलिस ने संभाला मोर्चा

हादसे के तुरंत बाद पूर्व सीएम को क्षतिग्रस्त इनोवा से निकालकर काफिले की दूसरी कार में बैठाया गया। गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। सूचना मिलते ही एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्रा ने हरीश रावत से फोन पर बात की, जिसमें पूर्व सीएम ने खुद के पूरी तरह स्वस्थ होने की पुष्टि की।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि एस्कॉर्ट की गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने से यह टक्कर हुई।

पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया मुजफ्फरनगर बॉर्डर तक

हादसे के बाद पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया। क्षतिग्रस्त कार को परतापुर पुलिस की मदद से टोयोटा की एजेंसी में खड़ा करवा दिया गया। इसके बाद, पूर्व सीएम हरीश रावत को सुरक्षित तरीके से मुजफ्फरनगर बॉर्डर तक पुलिस एस्कॉर्ट के साथ छोड़ा गया, जिसके बाद वह देहरादून के लिए रवाना हुए।

इस घटना से दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस ने जल्द ही स्थिति को सामान्य कर लिया। यह घटना याद दिलाती है कि व्यस्त सड़कों पर काफिले को भी विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *