मुख्य बातें

कल्याणपुर में फाइनेंस कर्मी से लूटकांड का खुलासा: कल्याणपुर पुलिस ने पकड़ी डीह से एक आरोपी को दबोचा – Samastipur News

कल्याणपुर में फाइनेंस कर्मी से लूटकांड का खुलासा:  कल्याणपुर पुलिस ने पकड़ी डीह से एक आरोपी को दबोचा – Samastipur News

कल्याणपुर पुलिस ने मुथूट फाइनेंस कंपनी के एक कर्मचारी से हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी डीह कौड़िया घाट गांव में की गई।

.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में छापेमारी की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पकड़ी कौड़िया गांव निवासी स्वर्गीय मोहम्मद इजहारुल के पुत्र, 20 वर्षीय मोहम्मद रोज़ी के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी मोहम्मद रोज़ी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। यह लूट उसराहा श्मशान घाट के पास हुई थी, जहां मुथूट फाइनेंस कंपनी का एक कर्मचारी वसूली कर लौट रहा था।

बदमाशों ने हथियार के बल पर उसे रोका, मारपीट की और करीब 75 हजार रुपए छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित कर्मचारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस लगातार जांच में जुटी थी और अब इस गिरफ्तारी को लूटकांड के खुलासे में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी अभियान चला रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *