मुख्य बातें

जालंधर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को उड़ाया: गाड़ी भी पलटी, नाले में गिरे बाइक सवार की मौत; आरोपी मौके से फरार – Jalandhar News

जालंधर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को उड़ाया:  गाड़ी भी पलटी, नाले में गिरे बाइक सवार की मौत; आरोपी मौके से फरार – Jalandhar News


हादसे के बाद मौके पर पलटी हुई कार।

पंजाब के जालंधर में सोमवार तड़के एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना थाना सदर के अधीन आने वाले गांव फोल्ड़ीवाल की है, जहां एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और पलट गई। टक्कर लगते ही बाइक चालक सड़क किनारे स्थित ग

.

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के बाद कार सवार युवक मौके से फरार हो गए। सुबह जब राहगीरों ने नाले में युवक का शव देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना थाना सदर पुलिस को दी।

मौके पर लटी हुई कार और आसपास खड़े लोग।

थाना सदर की पुलिस कर रही मामले की जांच

सूचना मिलने पर थाना सदर के एसएचओ संजीव सूरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। शुरुआती जांच में पाया गया कि युवक की मौत नाले में गिरने के बाद दम घुटने से हुई है। पुलिस का मानना है कि हादसा देर रात को हुआ होगा।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया है। पहचान होने के बाद परिजनों को सूचित किया जाएगा। वहीं, कार चालक की तलाश में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *