मुख्य बातें

पंजाब में 4-5 दिन सामान्य रहेगा तापमान: प्रदूषण से दमघोंटू हुई हवा; AQI 149 पहुंचा; पटाखे जलने के बाद और बिगड़ेंगे हालात – Amritsar News

पंजाब में 4-5 दिन सामान्य रहेगा तापमान:  प्रदूषण से दमघोंटू हुई हवा; AQI 149 पहुंचा; पटाखे जलने के बाद और बिगड़ेंगे हालात – Amritsar News

पंजाब में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है।

पंजाब के तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिन भी खास बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। अधिकतर शहरों के तापमान 16 से 33 डिग्री के करीब बने रहने का अनुमान है। मौसम शुष्क रहेगा और हल्की हवाएं बहती रहेंगी। लेकिन इस

.

पंजाब में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लगभग 149 है, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। पीएम 2.5 का स्तर 95 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर और पीएम 10 का स्तर 130 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। इस प्रदूषण के कारणों में मुख्य रूप से पराली जलाना, उद्योगों से निकलने वाला धुआं, वाहनों का प्रदूषण और कचरा जलाना शामिल हैं।

पंजाब के शहरों का AQI…

शहर

एवरेज

अधिकतम

अमृतसर

84

141

बठिंडा

279

425

जालंधर

129

322

खन्ना

100

251

लुधियाना

127

140

मंडी गोबिंदगढ़

174

196

पटियाला

106

137

रूपनगर

199

500

पाकिस्तान बन रहा प्रदूषण का बड़ा कारण अभी हाल ही में सितंबर 15 से अक्टूबर 18 तक पंजाब में 241 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज हुई हैं, जो प्रदूषण में वृद्धि का मुख्य कारण बनी हैं। लेकिन पाकिस्तान की तरफ पराली जलाने की घटनाएं बहुत बड़ी हैं।

उच्च प्रदूषण स्तर के दौरान हवा मुख्यतः पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र से पश्चिम तथा उत्तर-पश्चिम दिशा से बह रही है, जिससे प्रदूषक कण पंजाब के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में पहुंच रहे हैं। इस मौसम में हवा की गति लगभग 7 किमी प्रति घंटे है, जो प्रदूषण को फैलाने या रोकने में प्रभाव डालती है।

पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान

शहर

अधिकतम तापमान (डिग्री में)

अमृतसर

31

लुधियाना

31.9

पटियाला

33.7

पठानकोट

31.5

बठिंडा

33.2

मोहाली

33.9

गुरदासपुर

31

जानें पंजाब में कैसा रहेगा मौसम

अमृतसर- आसमान साफ रहेगा, धूप खिली रहेगी। तापमान 19 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

जालंधर- आसमान साफ रहेगा, धूप खिली रहेगी। तापमान 19 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

लुधियाना- आसमान साफ रहेगा, धूप खिली रहेगी। तापमान 18 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

पटियाला- आसमान साफ रहेगा, धूप खिली रहेगी। तापमान 19 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

मोहाली- आसमान साफ रहेगा, धूप खिली रहेगी। तापमान 20 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *