मुख्य बातें

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का अखिलेश यादव पर हमला: कहा- राहुल गांधी जैसे सलाहकार हैं जो उन्हें सनातन से अलग कर रहे हैं – Gonda News

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का अखिलेश यादव पर हमला:  कहा- राहुल गांधी जैसे सलाहकार हैं जो उन्हें सनातन से अलग कर रहे हैं – Gonda News


गोंडा5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोंडा जिले के कैसरगंज लोकसभा सीट से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दीपावली के अवसर पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने अखिलेश यादव के अयोध्या दीपोत्सव को लेकर दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मीडिया से बात करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि लगता है अखिलेश यादव के पास भी गलत सलाहकार आ गए हैं।

उन्होंने इसकी तुलना कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सलाहकारों से की, जिनके बारे में उन्होंने कहा कि उन्होंने राहुल को सनातन समाज से अलग-थलग कर दिया है।बृजभूषण ने आगे कहा कि अखिलेश यादव स्वयं सनातनी हैं और भगवान कृष्ण का मंदिर बनवा रहे हैं। उनके किसी बयान से कुछ नहीं बदलने वाला है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई भी परंपरा या त्योहार नहीं बदल सकता, चाहे वह रोजा इफ्तारी हो, होली हो या दिवाली। पूर्व सांसद ने कहा कि ये परंपराएं आज की नहीं, बल्कि आदि काल से चली आ रही हैं और हर युग में होती रही हैं। उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को ऐसे बयान देने से बचने की सलाह दी।

वही लगातार सनातन का अपमान किए जाने को लेकर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि विरोध करना लेकिन हर बात का विरोध करना नुकसानदेह है यह किसी पार्टी का विरोध नहीं है। यह एक तरीके से जन भावना का अनादर है और जन भावना से टकराने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।

वही प्रशांत किशोर के वायरल हो रहे वीडियो जिसमें वह टीका मिटा रहे हैं पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि देखिए किसी के सर्टिफिकेट देने से कुछ नहीं होता है जो सनातन है। वह सनातन है उन्होंने टीका क्यों मिटा दिया इस बात का जवाब प्रशांत किशोर दे सकते हैं।

वही दिल्ली में पटाखा जलाने को लेकर मिली अनुमति के बाद पहले प्रदूषण को लेकर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि देखिए संयोग से मैं हेलिकॉप्टर चलता हूं कभी-कभी तो जिस तरीके से पराली जलाई जा रही है। एक जगह नहीं हर जगह जलाई जा रही है जब तक स्थानीय स्तर पर पराली रोकने का इंतजाम नहीं होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *