मुख्य बातें

करनाल NH44 पर सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत: अमृतसर से सब्जी लेकर जा रहा था दिल्ली, अचानक ब्रेक लगने से हुआ था हादसा – Karnal News

करनाल NH44 पर सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत:  अमृतसर से सब्जी लेकर जा रहा था दिल्ली, अचानक ब्रेक लगने से हुआ था हादसा – Karnal News


हादसे में घायल गुरजंट सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में लेकर जाती पुलिस।

करनाल जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसा उस समय हुआ जब दिल्ली से सब्जी लेकर अमृतसर जा रहा एक ट्रक चालक घरौंडा टोल से पहले सड़क पर पहुंचा। अचानक आगे चल रहे ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दी, जिससे पीछे आ रही सब्ज

.

हादसा इतना भीषण था कि सब्जी लदे ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी हाउस में रखवा दिया और आज दोपहर बाद पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद मौके खड़े क्षतिग्रस्त वाहन।

दिल्ली से अमृतसर सब्जी लेकर जा रहा था ट्रक चालक

मृतक ट्रक चालक की पहचान गुरजंट सिंह के रूप में हुई है। वह पंजाब के जिला तरन तारन के गांव जोड़ा का रहने वाला था। वह अपने मालिक के कहने पर बीती 20 अक्टूबर को पंजाब नंबर ट्रक को लेकर दिल्ली से अमृतसर के लिए सब्जी लादकर रवाना हुआ था। रात करीब साढ़े 9 बजे जब वह घरौंडा पार करके टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर पहुंचा, तभी सामने चल रहे पंजाब नंबर ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी।

भारी टक्कर के बाद कैबिन में फंस गया चालक

अचानक ब्रेक लगने से पीछे चल रहे गुरजंट सिंह के ट्रक की टक्कर आगे वाले ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का कैबिन पूरी तरह आगे वाले वाहन में जा घुसा। हादसे में गुरजंट सिंह बुरी तरह फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी और परिजनों से भी संपर्क किया।

पोस्टमॉर्टम हाउस में पहुंचे परिजन।

पोस्टमॉर्टम हाउस में पहुंचे परिजन।

पिता ने दी लिखित शिकायत, चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग

मृतक के पिता जगदीश सिंह ने थाना मधुबन पुलिस को दी दरखास्त में बताया कि उनके बेटे की मौत ट्रक चालक की लापरवाही से हुई है, जिसने बिना किसी संकेत के अचानक ब्रेक लगा दी। उन्होंने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

क्षतिग्रस्त ट्रंक का दृश्य।

क्षतिग्रस्त ट्रंक का दृश्य।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

थाना मधुबन में हेड कॉन्स्टेबल प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। डॉक्टरों ने सरकारी अस्पताल घरौंडा में गुरजंट सिंह को लाया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। बाद में शव को जनरल हॉस्पिटल करनाल के डेड हाउस में भेजा गया था। आज परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। जिसके बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *