मुख्य बातें

खेल राज्यमंत्री ने आगरा चौक के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास किया: प्रोजेक्ट पर 1 करोड़ 60 लाख रुपये खर्च होंगे, 6 माह में काम पूरा करने का है लक्ष्य – Palwal News

खेल राज्यमंत्री ने आगरा चौक के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास किया:  प्रोजेक्ट पर 1 करोड़ 60 लाख रुपये खर्च होंगे, 6 माह में काम पूरा करने का है लक्ष्य – Palwal News


पलवल में आगरा चौक के शिलान्यास करते राज्यमंत्री, साथ अन्य लोग

पलवल में नेशनल हाईवे-19 पर स्थित आगरा चौक के सौंदर्यीकरण कार्य का मंगलवार को खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने शिलान्यास किया। इस परियोजना पर 1 करोड़ 60 लाख रुपये खर्च होंगे। इसे छह माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसका उद्देश्य पलवल को स्वच्छ और स

.

शिलान्यास के बाद खेल राज्यमंत्री ने कहा कि आगरा चौक का सौंदर्यीकरण, इसे भव्य और दर्शनीय स्थल में बदल देगा। उन्होंने पलवल को सुंदर व स्वच्छ बनाने का संकल्प दोहराया और कहा कि शहर में विकास का पहिया लगातार चलता रहेगा।

प्राइवेट की तर्ज बनेगा 100 बेड का अस्पताल

मंत्री ने बताया कि 100 बिस्तरों वाला सरकारी अस्पताल निजी अस्पतालों की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। नगर परिषद और पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा मॉडल सड़कें बनाई जा रही हैं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की मंजूरी के बाद पलवल शहर में एंट्री पॉइंट पर दो सुंदर गेट बनाए जाएंगे।

सौंदर्यीकरण के काम का शिलान्यास करते राज्य मंत्री गौरव गौतम

रेलवे लाइन की दूसरी तरफ बढ़ेंगी सुविधा

रेलवे लाइन के दूसरी ओर रहने वाले लोगों को बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। उन्होंने विपक्ष पर भी टिप्पणी की। मंत्री ने कहा कि विपक्ष में अब जान नहीं है और उनकी आपसी लड़ाई कुछ दिन बाद सड़कों पर नजर आएगी।

विपक्ष पर भी लगाया आरोप

उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष सदमे में है और उनका मानसिक संतुलन डगमगा गया है, जिससे वे बेतुकी बातें करते हैं। इस अवसर पर नगर परिषद के चेयरमैन डॉ. यशपाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, मार्केट कमेटी चेयरमैन पंकज विरमानी और डीएमसी मनीषा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *