मुख्य बातें

टोहाना में SDM से मिले किसान, ज्ञापन सौंपा: 500 से 1000 के जबरन वसूली पर रोक, धान चोरी पर कार्रवाई की मांग – Tohana News

टोहाना में SDM से मिले किसान, ज्ञापन सौंपा:  500 से 1000 के जबरन वसूली पर रोक, धान चोरी पर कार्रवाई की मांग – Tohana News

फतेहाबाद जिले के टोहाना में संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने उप मंडल अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने पराली प्रबंधन मशीनों के मालिकों पर प्रति एकड़ 500 से 1000 रुपए की जबरन वसूली का आरोप लगाते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की।

.

किसानों ने रतिया रोड स्थित अतिरिक्त अनाज मंडी में रात के समय बिजली कटौती के कारण होने वाली धान चोरी को रोकने के लिए चौकीदार की व्यवस्था करने की भी मांग की।

खाद प्रबंधन की मांग

जाखल की अनाज मंडी में 18 अक्टूबर को किसान नेताओं ने तोल की जांच की, जिसमें प्रति कट्टा 300 से 500 ग्राम अधिक वजन पाया गया। किसानों ने इस पर तत्काल कार्रवाई करने और इस ‘लूट’ को रोकने के लिए सुधार करने की अपील की। बिजाई के मौसम को देखते हुए, किसानों ने खाद और बीज के उचित प्रबंधन की मांग की।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि खाद वितरक खाद-बीज के साथ अन्य सामान जबरन बेचते हैं, तो उस पर रोक लगाई जाए। पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सभी दुकानों पर स्टॉक और अन्य सामान न देने संबंधी बोर्ड लगाने की भी मांग की गई।

इस अवसर पर लाभ सिंह हरी, मच्छेन्द्र सिंह, चांदी राम, प्रेम सिंह, सत्त प्रकाश नैन, जगदीश सैनी, बलजीत सिंह संधू, मुन्शी राम, सूबे सिंह आर्य, रेशम सिंह, गोविंद सिंह, पाला राम और सेवा सिंह सहित कई किसान नेता उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *