मुख्य बातें

तरनतारन में फिरौती मांगने वाले गिरोह के 5 मेंबर काबू: लखबीर लांडा हरिके और गुरदेव जैसल गिरोह से जुड़े, 3 अवैध पिस्टल बरामद – tarn-taran News

तरनतारन में फिरौती मांगने वाले गिरोह के 5 मेंबर काबू:  लखबीर लांडा हरिके और गुरदेव जैसल गिरोह से जुड़े, 3 अवैध पिस्टल बरामद – tarn-taran News

तरनतारन में गिरोह के खुलासे की जानकारी देते अधिकारी और गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी।

तरनतारन पुलिस ने फिरौती मांगने वाले एक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह कुख्यात गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लांडा हरिके और गुरदेव जैसल से जुड़ा हुआ था। पुलिस ने इनके पास से तीन अवैध हथियार बरामद किए हैं।

.

एसएसपी तरनतारन रवजोत ग्रेवाल ने एसपी डी तरनतारन रिपुतपन सिंह और सुखबीर सिंह को चोरी के मामलों को सुलझाने का दायित्व सौंपा था। इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ तरनतारन की टीमों ने इलाके में शरारती तत्वों पर नियंत्रण के लिए अभियान चलाया।

खुफिया जानकारी के माध्यम से पता चला कि गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लांडा हरिके और गुरदेव जैसल के करीबी गुरविंदर सिंह उर्फ पाली, जशनप्रीत सिंह उर्फ तोरी, अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत, जसविंदर सिंह उर्फ आशु और एक नाबालिग ने मिलकर एक गिरोह बनाया हुआ है। यह गिरोह गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लांडा हरिके के इशारे पर तरनतारन और आसपास के इलाकों में भोले-भाले लोगों से फिरौती मांगता था।

फिरौती ना देने पर फायरिंग कर डराते थे

गिरोह के सदस्य फिरौती न देने पर लोगों को डराने के लिए अवैध हथियारों से फायरिंग भी करते थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि ये सभी भिखीविंड इलाके में किसी अपराध को अंजाम देने की फिराक में अवैध हथियारों के साथ घूम रहे हैं। इसके बाद तरनतारन पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर इलाके में भेजी।

सीआईए स्टाफ तरनतारन की गश्त पार्टी ने गुरविंदर सिंह उर्फ पाली, जशनप्रीत सिंह उर्फ तोरी, अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत, जसविंदर सिंह उर्फ आशु और नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 30 बोर की एक जगन्ना पिस्तौल दो देसी पिस्तौल, एक मैगजीन और 5 कारतूस बरामद किए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *