मुख्य बातें

दुकान से 50 हजार रुपए चुराने वाला अरेस्ट: खल खरीदने के बहाने वारदात की, कुरुक्षेत्र पुलिस ने 10 हजार किए बरामद – Kurukshetra News

दुकान से 50 हजार रुपए चुराने वाला अरेस्ट:  खल खरीदने के बहाने वारदात की, कुरुक्षेत्र पुलिस ने 10 हजार किए बरामद – Kurukshetra News

कुरुक्षेत्र के बाबैन में खल की दुकान से 50 हजार रुपए चुराने का आरोपी अंग्रेज।

कुरुक्षेत्र के बाबैन में दुकान से कैश चुराने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अंग्रेज उर्फ सन्नी निवासी शाहाबाद के रूप में हुई। पुलिस ने कोर्ट के ऑर्डर पर आरोपी अंग्रेज को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया।

.

बाबैन के रहने वाले मोहित कुमार गर्ग ने पुलिस को बयान दिया कि उसकी लाडवा-बाबैन रोड पर खल की दुकान है। 15 अक्टूबर की शाम को वह अपनी दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान शाम करीब 7.15 बजे एक अनजान व्यक्ति उसकी दुकान पर आया और खल लेने के बारे में पूछताछ करने लगा। कुछ देर बाद एक कस्टमर उसकी दुकान पर आया तो वह उसे सामान देने लगा।

50 हजार लेकर भाग गया

इस दौरान पहले वाला व्यक्ति उसकी दुकान के गल्ले से करीब 50 हजार रुपए चोरी करके भाग गया। कुछ देर बाद उसने गल्ला चेक किया तो उसमें से कैश गायब था। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर थाना बाबैन में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 10 हजार रुपए बरामद

जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी अंग्रेज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने कबूल किया कि उसने खल खरीदने के बहाने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चुराए गए कैश में से 10 हजार रुपए बरामद किए। पुलिस आरोपी का रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *