मुख्य बातें

राजसमंद में आधी रात मकान में लगी आग, सामान: महिला की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, फायर ब्रिगेड ने दस मिनट में पाया नियंत्रण – rajsamand (kankroli) News

राजसमंद में आधी रात मकान में लगी आग, सामान:  महिला की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, फायर ब्रिगेड ने दस मिनट में पाया नियंत्रण – rajsamand (kankroli) News

देवगढ़ में मकान में लगी आग, टीवी, सोफा सेट सहित घरेलू समान जला,  महिला बाल-बाल बची। 

राजसमंद जिले के देवगढ़ कस्बे में रविवार रात एक मकान में आग लगने से घरेलू सामान जलकर राख हो गया। यह हादसा देवगढ़–कामलीघाट मार्ग पर बड़े हनुमानजी मंदिर के पास स्थित आशा देवी के मकान में हुआ।

.

बिजली सप्लाई बंद, महिला ने दिखाई हिम्मत

आग लगने के बाद घर की बिजली सप्लाई बंद हो गई और धुएं से आशा देवी का दम घुटने लगा। जब उन्होंने उठकर देखा तो कमरे में लपटें भड़क रही थीं। घर पर अकेली होने के बावजूद उन्होंने साहस दिखाते हुए बाहर निकलकर पड़ोसियों और नगर पालिका को सूचना दी।

फायर ब्रिगेड ने दस मिनट में पाया नियंत्रण

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम करीब दस मिनट में मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर में रखा टीवी, सोफा सेट और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।

बिजली विभाग ने की तत्परता से कार्रवाई

हादसे की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल बिजली लाइन बंद कर दी, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

स्थानीय लोग और फायर टीम रही सक्रिय

घटना स्थल पर भगवान लाल, जसवंत, राकेश शर्मा, वंश शर्मा, संतोष कंवर सहित फायर ब्रिगेड कर्मी मौजूद रहे और राहत कार्य में जुटे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *