आज अखबार नहीं आएगा, लेकिन आपके पास पहुंचने वाली खबरों की रफ्तार नहीं थमेगी। दैनिक भास्कर डिजिटल ऐप पर आपके जिले और छत्तीसगढ़ की हर जरूरी खबर मिलेगी।
.
यहां पढ़िए दिवाली पर छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें…
1. कोरबा के पिकनिक स्पॉट में भिलाई के छात्र की डूबने से मौत
कोरबा के बालको थाना क्षेत्र के परसाखोला पिकनिक स्पॉट पर भिलाई से आए एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। दिवाली के दिन हुई इस घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया। रायगड़ा (ओडिशा) निवासी 23 वर्षीय आशीष कुमार पंडा अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था। पूरी खबर पढ़िए
2. बालोद में अवैध पटाखा बिक्री, 10 हजार का माल जब्त

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बिना लाइसेंस पटाखे बेचने वाले एक दुकानदार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से बड़ी मात्रा में पटाखे बेच रहा है। इसके बाद पुलिस ने गांव मालीघोरी (कलकसा) में छापा मारा। पढ़ें पूरी खबर
3. बलरामपुर में बस पलटी, 24 घायल, रायगढ़ से झारखंड रही थी बस

बलरामपुर में सोमवार सुबह सड़क हादसा हो गया। रायगढ़ से झारखंड के गढ़वा जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में बस में सवार 24 से अधिक यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
यह घटना सुबह करीब 5 बजे डबरा पुलिस चौकी क्षेत्र के कदौरा मिशन स्कूल के पास हुई। बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पढ़ें पूरी खबर
4. राजनांदगांव में काली चौदस पर भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई

काली माई मंदिर में यात्रा का समापन हुआ
राजनांदगांव के भरकापारा स्थित काली माई मंदिर में रविवार को काली चौदस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मां काली युवा वाहिनी भरकापारा द्वारा एक भव्य चुनरी शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें छत्तीसगढ़ के जसगीत सम्राट दुकालू यादव ने अपनी प्रस्तुति दी। पढ़ें पूरी खबर…
5. रायगढ़ में पटाखा फोड़ने पर दो पक्षों में मारपीट

मारपीट की घटना में 5 लोगों पर FIR हुआ है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बच्चों के पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों में खूब मारपीट हो गई। इस बात की खबर पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस ने दोनों तरफ के 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना तमनार थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…
6. बलरामपुर में दीपावली की रात इन्वर्टर चोरी

इन्वर्टर चोरी करने वाला आरोपी।
बलरामपुर के राजपुर थाना क्षेत्र में दीपावली की रात एक घर से इन्वर्टर चोरी होने की घटना का खुलासा हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया इन्वर्टर बरामद कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…
7. बालोद में मवेशी को बचाने के चक्कर में कार पलटी

मवेशी को बचाने के चक्कर में कार पलटी, मवेशी की मौके पर मौत।
छत्तीसगढ़ के बालोद शहर के नेशनल हाईवे-930 पर रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात एक बार फिर मवेशियों के झुंड के कारण सड़क हादसा हुआ। दुर्ग की ओर से दल्लीराजहरा जा रही होंडा कंपनी की तेज रफ्तार कार बालोद थाना के आगे मोड़ पर सड़क के बीच बैठे मवेशी को ठोकर मारते हुए जिला जेल की बाउंड्री से टकरा कर पलट गई। पढ़ें पूरी खबर…
8. रायपुर में पटाखा खरीदने की बात पर हुआ विवाद

दो युवकों ने दुकान पर पहुंचकर दुकानदार से की मारपीट
रायपुर में एक पटाखा दुकान में मारपीट की वारदात हो गई है। एक युवक ने पहले दुकान पहुंचकर दुकानदार से विवाद किया फिर कुछ देर बाद अपने साथी के साथ वापस लौटकर मारपीट की। यह घटना रावणभांठा, अभनपुर थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…
9. कोरबा पुलिस ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग मनाई दीपावली

उपहार बांटे, भोजन किया और पटाखे फोड़े, चेहरों पर आई खुशी
कोरबा पुलिस अधिकारियों ने सर्वमंगला मंदिर स्थित वृद्धाश्रम में दीपावली मनाई। सीएसपी विमल पाठक, टीआई युवराज तिवारी और एएसआई विभव तिवारी ने वृद्धजनों को उपहार दिए, उनके साथ भोजन किया और पटाखे फोड़े। इस पहल से बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी आई। पढ़ें पूरी खबर…
10. दीपावली पर बेटे से नहीं मिल सके पूर्व CM भूपेश बघेल

ये तस्वीर भूपेश बघेल ने जारी की है।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल शराब घोटाले में जेल में बंद है। जिसके चलते दीपावली पर वो अपने बेटे से नहीं मिल पाए। इसे लेकर भूपेश बघेल ने भावुक ट्वीट कर अपनी दुख जाहिर की है। पढ़ें पूरी खबर…
