रामगढ़ जिले के पतरातू बाजार के पास पीवीयूएनएल के अधीन आरबीपीआर कंपनी के ड्राइवर सत्यदेव की लाश फंदे से लटकी मिली। इस घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
.
मृतक सत्यदेव अविवाहित थे। पीवीयूएनएल के तहत आरबीपीआर कंपनी कंस्ट्रक्शन का काम करती है। सत्यदेव के पिता चंद्र साव ने बताया कि उनके बेटे को कोई तनाव नहीं था और वह पूरी तरह स्वस्थ था।
पतरातू पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। सत्यदेव के कमरे की खिड़की और दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया। शव के पास एक मोबाइल फोन भी पड़ा मिला। मृतक सत्यदेव ललपनिया का निवासी था।
थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल पाएगा।
