मुख्य बातें

मधुबनी में 14 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल: मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल में इलाज जारी – Madhubani News

मधुबनी में 14 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल:  मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल में इलाज जारी – Madhubani News

मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र में बुधवार को एक 14 वर्षीय छात्र मोटरसाइकिल की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

.

चकरघट्टा निवासी राधेश्याम सिंह (14 वर्ष), जो गणेश सिंह के पुत्र हैं, बुधवार को अपनी कोचिंग से पढ़कर निकल रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।

गंभीर रूप से घायल राधेश्याम को तत्काल बाबूबरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां के डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया।

सदर अस्पताल के डॉक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि छात्र का इलाज जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *