मुख्य बातें

लातेहार में राहुल सिंह गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार: कोयला लोडिंग साइट पर फायरिंग कर रंगदारी वसूलने की थी योजना, दो देशी पिस्टल बरामद – latehar News

लातेहार में राहुल सिंह गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार:  कोयला लोडिंग साइट पर फायरिंग कर रंगदारी वसूलने की थी योजना, दो देशी पिस्टल बरामद – latehar News

लातेहार पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये अपराधी चंदवा के पास एक कोयला लोडिंग साइट पर फायरिंग कर रंगदारी वसूलने की योजना बना रहे थे।

.

गिरफ्तार अपराधियों में विश्वनाथ उरांव (डोला सुग्दा, इटकी, रांची), फुलचंद खलखो (कोलाम्बी, नगड़ी, रांची), तुलसी मुण्डा (पंडरा, बहेराटोला, बेडो, रांची), तनवीर अंसारी (कांठीटांड़, रातू, रांची) और संदीप यादव (सेहल, तेतरटोला, घाघरा, गुमला) शामिल हैं। इनके पास से दो देशी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

रंगदारी वसूलने की साजिश रच रहे थे

इसकी जानकारी एसपी कुमार गौरव ने दी। उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, राहुल सिंह गिरोह के सदस्य चंदवा के परसही डगडगी पुल के पास इकट्ठा होकर टोरी रेलवे स्टेशन के पास रंजीत गुप्ता के कोयला लोडिंग स्थल पर गोलीबारी कर रंगदारी वसूलने की साजिश रच रहे थे।

इस सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लातेहार अरविंद कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और मौके से पांचों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी कुमार गौरव ने बताया कि आपराधिक गिरोहों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस उनके हथियार सप्लाई नेटवर्क और वित्तीय लेनदेन के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार अपराधी संदीप यादव कुछ महीने पहले टोरी कोयला साइडिंग और बोरसीदाग के पास एनएच सड़क निर्माण में हुई गोलीबारी की घटना में भी शामिल था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *