मुख्य बातें

सोहना में फव्वारा चौक पर कूड़े में लगी आग: अस्पताल के पीछे अस्थायी कचरा केंद्र; कर्मचारी पर आरोप – Sohna News

सोहना में फव्वारा चौक पर कूड़े में लगी आग:  अस्पताल के पीछे अस्थायी कचरा केंद्र; कर्मचारी पर आरोप – Sohna News


सोहना में फव्वारा चौक के पास कूड़े के ढेर में लगी आग व बुझाता फायर ब्रिगेड कर्मी।

गुरुग्राम जिले के सोहना कस्बे के फव्वारा चौक के पास पड़े कूड़े में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि यह कूड़ा पिछले तीन दिनों से वहीं पड़ा था। घटना अस्पताल के पीछे वाले रास्ते पर स्थित एक अस्थायी कूड

.

फायर बिग्रेड टीम ने पाया काबू

नगर परिषद ने इस स्थान को कूड़ा एकत्रित करने के लिए निर्धारित किया हुआ है। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाई। फायर ब्रिगेड के स्टेशन प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि टीम ने तत्परता से कार्रवाई की।

आग पर काबू पाते हुए फायर ब्रिगेड कर्मी।

कर्मचारी की पहचान करने में जुटे

इस आगजनी के पीछे नगर परिषद के एक कर्मचारी का हाथ होने का संदेह है। बताया जा रहा है कि आग लगाने के बाद वह कर्मचारी मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस और प्रशासन उसकी पहचान करने में जुटे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *