गोड्डा जिले के बोआरीजोर थाना क्षेत्र में बीते दिन रात्रि में 65 वर्षीय महिला सोना भानु खातून की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में मृतका के दामाद सुकरूधीन अंसारी को गिरफ्तार किया है।
.
घटना सामने आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। गोड्डा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने मामले की जांच और खुलासे के लिए महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया था।
टीम ने अनुसंधान और छापेमारी के दौरान अभियुक्त सुकरूधीन अंसारी से कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है।
पत्नी छोड़कर चली गई थी
महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आज़ाद ने बताया कि अभियुक्त सुकरूधीन अंसारी की पत्नी 2 – 3 साल पहले बच्चों के साथ उसे छोड़कर चली गई थी, जिसमें उसकी सास की सहमति थी। इसी बात से नाराज होकर सुकरूधीन ने अपनी सास की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
