हांसी के उपमंडल परिसर में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की समस्या सुनते एसडीएम राजेश खोथ।
हिसार जिले की हांसी में आयोजित समाधान शिविर में लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को उठाया। उपमंडल अधिकारी SDM राजेश खोथ ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और उचित कार्रवाई के आदेश दिए। उमरा गांव निवासी अनूप ने बिजली कनेक्शन के लिए रिश्वत मांगे जाने का
.
विभागीय कर्मचारियों ने दो बार ‘नॉन रेजिडेंस ऑब्जेक्शन’ लगाकर आवेदन रोक दिया। अनूप ने लाइनमैन पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया, जिस पर एसडीएम राजेश खोथ ने जांच के आदेश दिए।
बार बार लगाने पड़ रहे चक्कर
मेहंदा गांव के श्रीनिवास ने बताया कि खेत से बाढ़ का पानी निकालने के लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों के कहने पर अपने खर्च पर पाइपलाइन बिछाई थी। अधिकारियों ने बिल का भुगतान विभाग द्वारा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब ₹25,000 का बिल पास करवाने के लिए उन्हें कई बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
शिविर में अन्य शिकायतें भी आईं। इंदिरा कॉलोनी के निवासियों ने सीवर लाइन की नियमित सफाई की मांग की, जबकि खेड़ी गंगन निवासी ज्ञानो देवी ने बिजली विभाग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। थूराना निवासी उमेद ने बताया कि कब्जे की जमीन पर फैसला आ चुका है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
वेतन नहीं मिलने की शिकायत
कुंभा गांव निवासी धारा ने अपनी बकाया राशि के भुगतान की शिकायत की। उन्होंने बताया कि वह 1 जनवरी 2025 को चौकीदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे, और उनके ₹2 लाख मानदेय तथा दो महीने का वेतन अभी तक बकाया है। भाटोल गांव निवासी विनोद ने गलत बिजली बिल आने की शिकायत दर्ज कराई।
वहीं, कुंभा गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण गांव के बस स्टैंड से अवैध चिकन कॉर्नर हटाने के लिए एसडीएम राजेश खोथ का धन्यवाद करने पहुंचे। ग्रामीणों ने इस कार्रवाई से क्षेत्र में स्वच्छता और व्यवस्था में सुधार होने की बात कही।
