मुख्य बातें

भिवानी में दो नशा तस्कर गिरफ्तार: अफीम और गांजा बरामद; बेचने की फिराक में थे दोनों, एनसीबी हिसार यूनिट ने की कार्रवाई – Siwani (Bhiwani) News

भिवानी में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:  अफीम और गांजा बरामद; बेचने की फिराक में थे दोनों, एनसीबी हिसार यूनिट ने की कार्रवाई – Siwani (Bhiwani) News

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए नशा तस्कर।

भिवानी जिले के सिवानी में हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की हिसार यूनिट ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। नारकोटिक्स टीम ने उनके पास से अफीम और गांजा बरामद किया है।

.

यह कार्रवाई नेशनल हाईवे 52 बाईपास, सिवानी के पास सामान्य अस्पताल के नजदीक की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कंटेनर ड्राइवर और एक वरना कार ड्राइवर नशीले पदार्थों की बिक्री करने की फिराक में हैं। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील पुत्र राजकुमार और सुमित उर्फ मोनी के रूप में हुई है। दोनों आरोपी भिवानी जिले के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ थाना सिवानी, भिवानी में एनडीपीएस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गश्त के दौरान मिली थी सूचना

हिसार यूनिट प्रभारी उप-निरीक्षक बर्लिन ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा आईपीएस के नेतृत्व और उप पुलिस अधीक्षक जगजीत सिंह के निर्देशन में हुई। गश्त के दौरान उप-निरीक्षक सत्यपाल सिंह और उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर बाईपास क्षेत्र में नाकाबंदी कर दोनों आरोपियों को नशीले पदार्थों सहित पकड़ा गया। उनके पास से 102 ग्राम अफीम और 261 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।

पुलिस प्रवक्ता ने आमजन से अपील की है कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज सक्रिय भूमिका निभाए। यदि कहीं नशे का व्यापार दिखाई दे, तो उसकी सूचना टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN, या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 पर दें। सूचना देने वाले का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *