मुख्य बातें

शराब के नशे में खुद का गला काटा: बचाने आए पिता की अंगुलिया भी कटी, हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुई मौत – Jodhpur News

शराब के नशे में खुद का गला काटा:  बचाने आए पिता की अंगुलिया भी कटी, हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुई मौत – Jodhpur News

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।

जोधपुर के रातानाडा पुलिस लाइन के सामने होटल के पास स्थित एक मकान के बाहर शुक्रवार रात एक व्यक्ति ने शराब के नशे में धारदार चाकू से खुद का गला काट लिया। घटना में व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने पहुंचे पिता की उंगलियां चाकू की पकड़ में आने से कट ग

.

दोनों को महात्मा गांधी अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई, पिता का इलाज किया जा रहा है।

थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि होटल के पास रहने वाले ओमप्रकाश सोनी (45) शराब का आदी था। शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह नशे की हालत में घर से बाहर निकला और धारदार चाकू से खुद का गला काटने लगा। चीख सुनकर पिता सत्यनारायण व अन्य परिजन बाहर आए।

पिता ने चाकू पकड़कर बेटे को बचाने की कोशिश की, इसी कोशिश में उनकी उंगलियां कट गईं। ओमप्रकाश वहीं गिर गया और उसके गले से खून बहने लगा। परिवार और आसपास के लोग दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां हॉस्पिटल में इलाज के दौरान ओमप्रकाश की मौत हो गई।

परिवारजनों ने बताया कि ओम प्रकाश ज्वेलरी बनाने का काम करता था। पुलिस के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *