मुख्य बातें

सोनीपत में नाबालिग लड़की लापता: बिना बताए घर से निकली; मां को गांव के युवक पर भगा ले जाने का शक – Gohana News

सोनीपत में नाबालिग लड़की लापता:  बिना बताए घर से निकली; मां को गांव के युवक पर भगा ले जाने का शक – Gohana News

AI से जनरेट किया गया प्रतीकात्मक फोटो।

सोनीपत जिले में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय एक लड़की संदिग्ध हालात में लापता हो गई है। परिजनों ने बेटी के अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों का सुराग लग

.

जानकारी अनुसार, थाना सदर में दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वे भगत सिंह कॉलोनी कालूपुर हाल बैयांपुर, में रहते हैं। उनकी बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई है। उन्होंने अपने स्तर पर बेटी की काफी जगह तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

महिला ने शक जताया है कि बैयांपुर का रहने वाला एक युवक मोहित उसकी बेटी को बहला फुसला कर शादी के इरादे से भगा ले गया है। उन्होंने पुलिस से बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई है। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर धारा 140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

लड़की की मां ने बताया कि किशोरी का हुलिया गेहुंआ रंग, लंबाई 5 फुट 3 इंच, चेहरा लम्बोतरा है। उसने सफेद टी-शर्ट और हरे रंग का लोअर पहना हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *