मुख्य बातें

सोनीपत में बहालगढ़ फ्लाईओवर आज शाम से बंद: NHAI करेगा मरम्मत का कार्य; सर्विस लेन से निकलेंगे वाहन, हो सकती है परेशानी – Gohana News

सोनीपत में बहालगढ़ फ्लाईओवर आज शाम से बंद:  NHAI करेगा मरम्मत का कार्य; सर्विस लेन से निकलेंगे वाहन, हो सकती है परेशानी – Gohana News


आज रात को बहालगढ़ फ्लाईओवर दिल्ली जाने वाली साइड रिपेअर के लिए बंद रहेगी। AI से जनरेट किया गया प्रतीकात्मक फोटो।

दिल्ली-पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग 44 (NH44) पर सोनीपत के बहालगढ़ फ्लाईओवर की दिल्ली की ओर की सड़क आज शाम (25 अक्टूबर) 7 बजे से 26 अक्टूबर की सुबह 8 बजे तक मरम्मत कार्य के लिए बंद रहेगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा 10 नवंबर तक विभिन्न फ

.

सोनीपत पुलिस के अनुसार, NHAI अधिकारियों ने बताया कि राजमार्ग पर सुचारू यातायात और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह मरम्मत कार्य आवश्यक है। उन्होंने यात्रियों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने या यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलने का अनुरोध किया है।

5 दिनों तक अलग अलग फ्लाई ओवर पर होगा काम

NHAI द्वारा जारी मरम्मत कार्य के विवरण के अनुसार, बहालगढ़ फ्लाईओवर (दिल्ली जाने वाली साइड) पर 25 अक्टूबर की शाम 7 बजे से 26 अक्टूबर 2025 की सुबह 8 बजे तक काम होगा। इसके बाद मुरथल फ्लाईओवर (दिल्ली से पानीपत) पर 27-28 अक्टूबर की रात को बंद रहेगा। इसके बाद 5-6 नवंबर को पानीपत से दिल्ली की तरफ मुरथल फ्लाई ओवर की मरम्मत की जाएगी।

25 अक्टूबर से 9 नवंबर तक अलग अलग फ्लाई की मरम्मत का काम होगा। इससे अलग अलग दिन रात को विभिन्न साइड में यातायात प्रभावित होगा।

इसी प्रकार गन्नौर फ्लाईओवर पर भी 7-8 नवंबर की रात मरम्मत का कार्य होगा। इसके चलते दिल्ली-पानीपत साइड का फ्लाई ओवर शाम को 7 बजे से सुबह 8 बजे तक बंद रहेगा। इसके बाद 9 नवंबर को शाम को 7 बजे से 10 नवंबर सुबह 8 बजे तक गन्नौर फ्लाईओवर पर कार्य निर्धारित है। इस दिन पानीपत से दिल्ली जाने वाली लेन पूरी रात को बंद रहेगी।

पुलिस टीमें देखेंगी डायवर्जन का काम

सोनीपत पुलिस ने भी यात्रियों से मरम्मत कार्य के दौरान धैर्य बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यातायात पुलिस की टीमें डायवर्जन पॉइंट्स पर तैनात रहेंगी ताकि यातायात को सुचारू रूप से चलाया जा सके। उन्होंने यात्रियों से पुलिस के साथ सहयोग करने और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने का अनुरोध किया।

यात्रियों को सलाह अतिरिक्त समय लेकर निकलें

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे इन निर्धारित तारीखों पर रात 7 बजे से सुबह 8 बजे के बीच यात्रा करते समय सर्विस रोड का उपयोग करें। उन्हें यातायात पुलिस और संबंधित अधिकारियों के साथ सहयोग करने और संभव हो तो इन समयों पर यात्रा से बचने या अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *