मुख्य बातें

चंडीगढ़ एयरपोर्ट का विंटर शैड्यूल जारी: रोजाना सुबह 5 बजकर 20 मिनट से उड़ान भरेंगी फ्लाइट्स, टाइमिंग में बदलाव; कोहरे को ध्यान में रखकर फैसला – Chandigarh News

चंडीगढ़ एयरपोर्ट का विंटर शैड्यूल जारी:  रोजाना सुबह 5 बजकर 20 मिनट से उड़ान भरेंगी फ्लाइट्स, टाइमिंग में बदलाव; कोहरे को ध्यान में रखकर फैसला – Chandigarh News

चंडीगढ़ ऐयरपोर्ट का न्या शेड्यूल जारी।

चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ने वाली फ्लाइट्स का विंटर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। फ्लाइट्स टेक आफ करने के समय में तबदीली की गई है। अब सुबह 5:20 बजे से रात 11:55 बजे तक 55 फ्लाइट्स टेक आफ करेंगीं।

.

यह शेड्यूल 26 अक्तूबर 2025 से लेकर 28 मार्च 2026 तक लागू रहेगा। रोजाना 55 उड़ानें प्रतिदिन आगमन और प्रस्थान करेंगीं। इन उड़ानों में इंडिगो, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और अलायंस एयर की सेवाएं शामिल रहेंगीं।

40 उड़ानें आगमन और प्रस्थान करेंगी

इंडिगो एयरलाइन लगभग 40 उड़ानें आगमन और प्रस्थान करेंगी। जबकि एयर इंडिया की करीब 10 और अलायंस एयर व एयर इंडिया एक्सप्रेस की 5 फाइटर्स रहेंगीं। इनमें से सबसे ज्यादा संख्या दिल्ली और मुंबई के लिए होंगीं। दिल्ली सेक्टर के लिए इंडिगो, एयर इंडिया और अलायंस एयर की संयुक्त रूप से करीब 10 उड़ानें रोजाना रहेंगी, जबकि मुंबई के लिए इंडिगो और एयर इंडिया की लगभग छह उड़ानें निर्धारित की गई हैं। कोहरे को ध्यान में रखकर बनाया गया शेड्यूल चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि इस बार का विंटर शेड्यूल कोहरे और दिष्टता की स्थिति को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है ताकि उड़ानें प्रभावित न हों। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी उड़ान का समय एयरलाइन से अवश्य पुष्टि कर लें।

डोमेस्टिक फ्लाइट्स के बारे में जानें

  • दिल्ली के लिए सुबह 5:45 बजे से लेकर रात 10:30 बजे तक मिलेंगी
  • मुंबई के लिए पहली फ्लाइट सुबह 5:20 बजे और अंतिम शाम 5:05 बजे जाएगी
  • बेंगलुरु के लिए सुबह 7:30, दोपहर 3:15 और रात 11:20 बजे फ्लाइट्स रहेंगी
  • श्रीनगर के लिए दोपहर 12:55 और रात 8:10 बजे फ्लाइट्स रहेंगीं

अब पढ़ें अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स का समय

  • अबू धाबी के लिए दोपहर 1:20 बजे
  • दुबई के लिए दोपहर 3:30 फ्लाइट रहेगी

दिल्ली से चंडीगढ़ की केवल 14 दिन उड़ान दिल्ली से चंडीगढ़ और वापसी की इंडिगो उड़ान केवल 17 दिसंबर 2025 से 1 फरवरी 2026 तक चलेगी। वहीं, पटना–चंडीगढ़–पटना सेवा 27 अक्तूबर से 16 दिसंबर 2025 तक ही संचालित रहेगी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *