मुख्य बातें

हरियाणा IPS पूरन कुमार की अंतिम अरदास आज: नाडा साहिब गुरुद्वारा में आयोजन; SIT ने सरकार से ACR रिपोर्ट समेत 32 डॉक्यूमेंट्स मांगे – Haryana News

हरियाणा IPS पूरन कुमार की अंतिम अरदास आज:  नाडा साहिब गुरुद्वारा में आयोजन; SIT ने सरकार से ACR रिपोर्ट समेत 32 डॉक्यूमेंट्स मांगे – Haryana News


हरियाणा CM नायब सैनी जब IPS अफसर पूरन कुमार की पत्नी IAS अफसर अमनीत पी. कुमार से मिलने पहुंचे तो उन्होंने उंगली पर एक-एक कर सरकार की गलतियां गिनवाईं। इनसेट में पूरन कुमार का फाइल फोटो।

खुद को गाली मारकर सुसाइड करने वाले हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई पूरन कुमार के लिए रविवार को अंतिम अरदास होगी। पंचकूला में नाडा साहब गुरुद्वारा में इसका आयोजन किया गया है। इस हाईप्रोफाइल सुसाइड केस में जांच कर रही चंडीगढ़ पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT

.

SIT ने 9 अक्टूबर को इस मामले में FIR दर्ज की थी और एक दिन बाद होम डिपार्टमेंट की एसीएस डॉ. सुमिता मिश्रा को लेटर लिखकर 29 डॉक्यूमेंट की लिस्ट भेजी थी। इसके बाद दूसरे लेटर में तीन और डॉक्यूमेंट मांगे गए हैं।

सरकार ने इन 32 डॉक्यूमेंट्स में से कुछ चंडीगढ़ पुलिस की SIT को सौंप दिए हैं, कुछ अभी बकाया हैं। ये डॉक्यूमेंट्स या तो डीजीपी हरियाणा ऑफिस में हैं या अन्य किसी विभाग से संबंधित हैं। जैसे ही ये डॉक्यूमेंट्स होम डिपार्टमेंट को मिल जाएंगे, उन्हें भी चंडीगढ़ पुलिस की SIT को सौंप दिए जाएगा।

7 अक्टूबर को IPS ने किया सुसाइड रोहतक में सुनारिया स्थित पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (PTC) में पोस्टेड IG वाई पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने आवास पर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। उन्होंने 8 पेज का सुसाइड नोट और एक पेज की वसीयत छोड़ी। सुसाइड नोट में उन्होंने हरियाणा के DGP शत्रुजीत कपूर और तत्कालीन रोहतक SP नरेंद्र बिजारणिया समेत 15 मौजूदा व पूर्व अधिकारियों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए।

SIT ने हरियाणा से मांगे ये अहम दस्तावेज

  1. IPS पूरन कुमार ने आईजी होम गार्ड रहते 14 नंवबर 2023 को लेटर लिखा था, जिसमें पुलिस परिसरों में 140 पूजा स्थलों को एक्स पोस्ट फैक्टो मंजूरी देने, 2001 बैच (वाई पूरण कुमार बैच) को 1 जनवरी 2015 से प्रमोशन दोबारा फिक्स करने की बात लिखी थी। इस पत्राचार की कॉपी मांगी गई है।
  2. अमिताभ ढिल्लों के खिलाफ 29 अगस्त 2024 को भेजी गई शिकायत की कॉपी मांगी गई है। इसके बारे में पूरन कुमार ने लास्ट नोट में लिखा कि इस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की।
  3. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की तरफ से भेजा लेटर मांगा गया है। इस आधार पर FIR दर्ज करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई।
  4. तत्कालीन एसीएस होम, अनुराग रस्तोगी को 21 अगस्त 2024 और 25 सितंबर 2024 को भेजे गए सरकारी पत्र की कॉपी मांगी गई है। लास्ट नोट में पूरन कुमार ने लिखा कि इन पत्रों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा, प्रतिवेदनों/शिकायतों पर एकतरफा दफ्तर दाखिल कर दिया गया। शिकायतकर्ता को बयान या दस्तावेज देने का कोई मौका नहीं दिया।
  5. वाई पूरन कुमार ने लास्ट नोट में लिखा था कि उनकी 31 मार्च 2024 को समाप्त होने वाली अवधि के लिए वार्षिक रिपोर्ट में की गईं टिप्पणियां तथ्यात्मक रूप से गलत, पूरी तरह काल्पनिक, निराधार, व्यक्तिगत पूर्वाग्रह से ग्रस्त और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन थी। इस संबंध में हुए पत्राचार की कॉपी मांगी गई।

31 मेंबरी कमेटी अब इन पर फोकस कर रही

  • शोकसभा में सभी IAS-IPS अधिकारियों को बुलाएंगे: पंचकूला के नाडा साहिब गुरुद्वारा में IPS वाई पूरन कुमार के अंतिम अरदास के आयोजन में प्रदेशभर से करीब 15 हजार लोगों के आने की उम्मीद है। कमेटी के लीगल एडवाइजर ओपी इंदल ने बताया कि हरियाणा के सभी IAS और IPS अधिकारियों के आने की संभावना है। इस अंतिम अरदास के आयोजन की डेट परिवार से बातचीत के बाद तय की गई है।
  • ऑल इंडिया लेवल पर कमेटी बनेगी: 31 मेंबरी कमेटी ने यह भी तय किया कि इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर लेकर जाएंगे। इसके लिए ऑल इंडिया लेवल पर एक कमेटी का गठन किया जाएगा। इस कमेटी में राष्ट्रीय स्तर के समाज से जुड़े नेताओं को जोड़ा जाएगा। कमेटी इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी दिल्ली जाकर मिलेगी।
  • वर्ल्ड बैंक को लेटर लिखकर फंड रोकने की मांग करेंगे: कमेटी के लीगल एडवाइजर और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट ओपी इंदल ने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर वर्ल्ड बैंक को भी लेटर लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार हमारे पैसे का इस्तेमाल हमारे समाज के खिलाफ ही कर रही है। ऐसे में कमेटी वर्ल्ड बैंक को लेटर लिखकर सरकार को दिए जाने वाले पैसे पर रोक लगाने और पहले दिए जा चुके पैसे को वापस लेने की मांग करेगी।

॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

हरियाणा IPS सुसाइड- बिजारणिया को नोटिस जारी होगा:शराब कारोबारी की FIR जांच के दायरे में; SIT 3 पॉइंट्स पर आगे बढ़ रही

हरियाणा के IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में रोहतक के तत्कालीन SP नरेंद्र बिजारणिया को जांच में शामिल होने का नोटिस जारी होगा। पूरन कुमार के 8 पेज के सुसाइड नोट में बिजारणिया का नाम बोल्ड अक्षरों में लिखा था। इस सुसाइड केस में गठित चंडीगढ़ पुलिस की SIT 3 बिंदुओं पर जांच कर रही है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *