अभिनेत्री शहनाज गिल माथा टेकते हुए
पंजाबी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री शहनाज गिल और फिल्म ‘इक कुड़ी’ की पूरी टीम आज श्री हरिमंदिर साहिब पहुंची। इस दौरान कलाकारों ने दरबार साहिब में माथा टेककर अपनी आने वाली फिल्म की सफलता और चढ़दी कला के लिए वाहेगुरु से अरदास की।
.
शहनाज गिल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, हम गुरु की नगरी अमृतसर आए हैं ताकि अपनी नई फिल्म के लिए वाहेगुरु का आशीर्वाद ले सकें। हमारी फिल्म ‘इक कुड़ी’ 31 अक्टूबर को रिलीज हो रही है और हम चाहते हैं कि इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिले।
Bigg Boss मेरा भाई वहा रौनके लगा रहा है
उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग बहुत प्यार करने वाले हैं और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। शहनाज ने मुस्कुराते हुए बताया, पहले मैं Bigg Boss में थी, अब मेरा भाई वहा रौनके लगा रहा है । मैं सभी पंजाबियों से कहना चाहती हूं कि उसे सपोर्ट करें वह अपने घर का ही बंदा है।
अभिनेत्री शहनाज गिल और फिल्म ‘इक कुड़ी’ की पूरी टीम माथा टेकते हुए
फिल्म ‘इक कुड़ी’ के बारे कहा
फिल्म ‘इक कुड़ी’ के बारे में बात करते हुए शहनाज ने बताया कि इसकी कहानी 1950 से लेकर 2025 तक के सफर को दिखाती है। फिल्म में पंजाब के बदलते रंग, समाज और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में की गई है और इसमें पूरा पंजाबी माहौल बनाया गया है। शहनाज के अनुसार, जब दर्शक इसे देखेंगे तो उन्हें महसूस होगा कि यह कहानी पंजाब की मिट्टी से जुड़ी हुई है।
शहनाज ने बताया कि यह फिल्म पहले 19 सितंबर को रिलीज होनी थी, लेकिन पंजाब के हालातों को देखते हुए इसकी रिलीज डेट अब 31 अक्टूबर तय की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म को पंजाब ही नहीं, बल्कि देश-विदेश के दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिलेगा। शहनाज ने कहा कि, हमारी पूरी टीम ने दिल से मेहनत की है ताकि पंजाबी सिनेमा को नई ऊंचाई मिले।
