हिसार के नलवा हल्के में आयोजित धन्यवाद रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
भिवानी के कस्बा सिवानी को हिसार जिले में शामिल करने की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है। इससे पहले वर्ष 2017 में मनोहर लाल खट्टर ने भी सिवानी को हिसार जिले में शामिल करने की घोषणा की थी। लेकिन अभी तक सिवानी कस्बा हिसार जिले में शामिल नहीं हो
.
स्थानीय लोगों का हिसार में शामिल होने का अधिक दावा इसलिए भी है कि उनके अधिकतर काम हिसार में ही होती है, प्रशासनिक कार्यों के लिए आना पड़ता है। क्योंकि हिसार से सिवानी की दूरी करीब 30 किलोमीटर है, जबकि भिवानी से सिवानी की दूरी करीब 60 किलोमीटर है। जो दूरी डबल होने के कारण लोग भिवानी की बजाय हिसार से जुड़ना अधिक पसंद करते हैं। हालांकि सीएम की घोषणा के बाद लोगों का कहना है कि यह केवल घोषणा ना रहे, इसे लागू भी किया जाए।
सीएम सैनी नलवा की धन्यवाद रैली में स्थल पर बैलगाड़ी में सवार होकर पहुंचे थे।
सीएम ने हिसार में की घोषणा हिसार के नलवा हल्के में आयोजित धन्यवाद रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिवानी उपमंडल का हिसार जिला में शामिल करने की मांग पर घोषणा करते हुए कहा कि “मैं इसकी भी घोषणा करता हूं। इसकी फिजिबिलिटी चेक करवाई जाएगी। अगर यह नोर्म पूरे करेगा तो इसको हिसार जिले में शामिल करने का काम करेंगे। “

जिला परिवर्तन संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार
लोगों की राय जिला परिवर्तन संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा कि 9 जुलाई 2017 को भी पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सिवानी को हिसार में शामिल करने की घोषणा करके लॉलीपॉप दिया था। अब एक बार फिर से सीएम नायब सैनी ने लॉलीपॉप दिया गया। जब तक नोटिफिकेशन नहीं आता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। सरकार जल्द से जल्द इसका नोटिफिकेशन जारी करें। तब लोगों की मांग पूरी होगी। केवल घोषणाओं से लोगों को कोई फायदा नहीं होगा।

उप प्रधान बिलु गोदारा
उप प्रधान बिलु गोदारा गुरेरा ने कहा कि कि जब तक नोटिफिकेशन नहीं आता, तब तक विरोध जारी रहेगा। सरकार जल्द से जल्द नोटिफिकेशन जारी करे। अभी तक 2-2 सीएम ने केवल घोषणाएं ही की है। करीब 8 साल पहले घोषणा होने के बाद भी आज तक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ।

सिवानी निवासी यश शर्मा
सिवानी निवासी यश शर्मा ने सीएम की घोषणा पर कहा कि सिवानी को हिसार में मिलाने से लोगों को फायदा होगा। सिवानी से हिसार की दूरी भी कम है। घोषणा को जल्द लागू भी किया जाना चाहिए। ताकि लोगों को इसका लाभ मिले।

सिवानी निवासी मुकेश दुआ
सिवानी निवासी मुकेश दुआ ने कहा कि सरकार हर बार घोषणा कर रही है। जबकि सरकार के पास पॉवर है कि वह सिवानी को हिसार जिले में शामिल कर दे। सरकार को जल्द ही सिवानी को हिसार में मिला देना चाहिए। जिसका लोग इंतजार कर रहे हैं।
पहले भी हिसार का हिस्सा रह चुका सिवानी बता दें कि सिवानी सन 1966 से 1978 तक हिसार जिले का हिस्सा रहा है। वहीं 1979 में यह भिवानी का हिस्सा बना और 1990 तक रहा। इसके बाद 1991 में इसे दोबारा से हिसार में शामिल किया गया। वहीं 1996 में सिवानी को फिर से भिवानी का हिस्सा बना दिया। वहीं अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिवानी को हिसार में शामिल करने की घोषणा की है।
