मुख्य बातें

कन्हैया कुमार ने भाजपा पर EVM हैक का लगाया आरोप: बोले-अमित शाह के बेटे से रील क्यों नहीं बनवाते PM, पप्पू यादव ने दिलीप जायसवाल को बताया नाग – Kishanganj (Bihar) News

कन्हैया कुमार ने भाजपा पर EVM हैक का लगाया आरोप:  बोले-अमित शाह के बेटे से रील क्यों नहीं बनवाते PM, पप्पू यादव ने दिलीप जायसवाल को बताया नाग – Kishanganj (Bihar) News


किशनगंज के पोठिया प्रखंड क्षेत्र के कचहरी मैदान में कांग्रेस ने विशाल जनसभा आयोजित की। जिसमें पप्पू यादव, कन्हैया कुमार सहित सांसद मो. जावेद आजाद और कांग्रेस प्रत्याशी कमरूल होदा मौजूद रहे। इस दौरान कन्हैया कुमार ने कहा, मजेदार प्रधानमंत्री इस देश ने

.

भाषण देने आते है तो बोलते है डेटा सस्ता हो गया है। रील बनाकर आप लोग भी करोड़ पति हो जाएगा। चाचा खेला करते है अमित शाह के बेटे से क्यों नहीं रील बनवाते है, उसे तो BCCI का सेक्रेटरी बना दिए है।

कांग्रेस की सभा में जुटे लोग।

‘PM को अल्पसंख्यकों के भलाई करने का आया सपना’

कन्हैया कुमार ने आगे कहा, पीएम जबरदस्ती भलाई करते है किसानों के लिए भी किसान आंदोलन लाकर जबरदस्ती भलाई किए थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 18 घंटा काम करते है तो नींद पूरी नहीं होती है न। नींद पूरी नहीं होने से खराब सपना आता है। इसीलिए उन्हें सपना आया कि अल्पसंख्यकों का भलाई करना चाहिए। जितना भी वफ्फ का जमीन है, उसमें माफिया कब्जा कर लिया है उसे लेकर लोगों का भला करना चाहते है।

भाजपा पर वोट चोरी-EVM हैक का लगाया आरोप

उन्होंने कहा वोट का अधिकार सभी को समान है। उन्होंने भाजपा पर वोट चोरी और EVM हैक करने का आरोप लगाया।

पप्पू यादव बोले- आप नाग को पालते है फिर वो आप को डसता है।

पप्पू यादव बोले- आप नाग को पालते है फिर वो आप को डसता है।

इस दौरान पप्पू यादव ने गिरिराज सिंह पर तंज कसते हुए कहा, यह दोगला आदमी है। तुम्हे शर्म नहीं आती है तुमने अग्रेजों का साथ दिया था। सीमांचल पर जब कभी जुर्म होता है तो सदन में दो बेटे होते है। एक तरफ पप्पू होता है तो एक तरफ सांसद डॉक्टर जावेद होते है।

दिलीप जायसवाल को बताया नाग

बीजेपी प्रदेश-अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर उन्होंने कहा, आप नाग को पालते हो और दूध पिलाते हो और फिर वो आपको डसता है। थोड़े से पैसे के लिए आप उसे जनप्रतिनिधि बना देते हो। वो मेरे साथ था उस दिन, मैने उसको कलेक्टर के समाने बोला या तो तुम रहोगे या फिर हम रहेंगे। इसी 3 माले से वहां फेक दूंगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *