मुख्य बातें

चंडीगढ़ में देर रात थार चालक का आतंक: 6 वाहनों को मारी टक्कर, एक की टूटी लात, आखिर में बिजली के खंभे से जा टकराई – Chandigarh News

चंडीगढ़ में देर रात थार चालक का आतंक:  6 वाहनों को मारी टक्कर, एक की टूटी लात, आखिर में बिजली के खंभे से जा टकराई – Chandigarh News


हादसे के बाद घटनास्थल की जांच करती पुलिस।

चंडीगढ़ स्थित डड्डूमाजरा कॉलोनी में सोमवार देर रात एक थार गाड़ी का आतंक देखने को मिला। थार गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने 6 वाहनों को टक्कर मार दी। इसमें एक स्कूटर चालक की टांग टूट गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने खुद थार चा

.

वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि थार गाड़ी ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी, फिर इनोवा गाड़ी को, उसके बाद एक अन्य गाड़ी को जिसमें आर. गिल नाम का शख्स बैठा हुआ था। उसे भी कुछ चोटें आईं। इसके बाद मार्केट में स्थित ‘मिड शॉप’ संचालक भोला, जो घर से खाना खाकर वापस आ रहा था, उसे टक्कर मार दी। इसके बाद खड़ी एक बाइक और फिर एक अन्य गाड़ी को टक्कर मारने के बाद थार गाड़ी बिजली के खंभे से जा टकराई। गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी।

टक्कर के बाद आटो क्षतिग्रस्त हुआ।

थार की रफ्तार काफी तेज थी

ऑटो चालक गौरव ने बताया कि वह सेक्टर 25 में रहता है और अपने छोटे भाई और एक लड़के के साथ किसी काम से जा रहा था। जैसे ही वह डड्डूमाजरा कॉलोनी में पहुंचा, सामने से तेज रफ्तार में काले रंग की थार गाड़ी आई जिसने उनके ऑटो को जोरदार टक्कर मारी। ऑटो में बैठे अमन और प्रियांशु को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। गौरव ने बताया कि थार चालक नशे में लग रहा था।

टक्कर लगने के बाद इनोवा से जा टकराया आटो।

टक्कर लगने के बाद इनोवा से जा टकराया आटो।

नशे में लग रहा था चालक

इनोवा गाड़ी के चालक हरजीत सिंह ने बताया कि वह मुल्लांपुर में रहते हैं और मोहाली किसी काम से गए थे। गाड़ी में उनका भाई और परिवार था। थार गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने पहले ऑटो को टक्कर मारी और ऑटो उनकी गाड़ी से जा टकराया। इसके बाद थार ने आगे कई वाहनों को टक्कर मारी। हरजीत सिंह के मुताबिक, थार चालक नशे में लग रहा था।

आखिर में सडक किनारे खड़ी गाडी को मारी टक्कर।

आखिर में सडक किनारे खड़ी गाडी को मारी टक्कर।

कटिंग करवाने आया था

सेक्टर 40 के रहने वाले परमजीत चौहान ने बताया कि वह कटिंग करवाने के लिए आया था। इस दौरान तेज रफ्तार थार गाड़ी ने पहले स्कूटर चालक को टक्कर मारी और फिर उसकी गाड़ी से जा भिड़ी।

हादसे के बाद थार चालक को पुलिस ने लिया हिरासत में।

हादसे के बाद थार चालक को पुलिस ने लिया हिरासत में।

थार चालक पुलिस हिरासत में

सूचना मिलते ही मौके पर मलोया थाना पुलिस पहुंची और थार चालक का सेक्टर 16 अस्पताल में मेडिकल करवाया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

थार चालक की पहचान रोपड़ निवासी परमजीत सिंह के रूप में हुई है। उसके साथ उसका भतीजा गगन बैठा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, परमजीत अपने ड्राइवर को छोड़ने के लिए धन्यवाद गया था और वापसी में मोहाली अपनी बहन के पास जा रहा था। उसे चक्कर आने लगे और वह मेडिकल शॉप ढूंढ रहा था, तभी अचानक उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई और गलती से उसने एक्सीलरेटर और दबा दिया, जिससे गाड़ी की रफ्तार और तेज हो गई और यह हादसा हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस जांच करती हुई।

मौके पर पहुंची पुलिस जांच करती हुई।

थार की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार।

थार की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *