बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री के डीप फेक वीडियो वायरल हो रहे हैं।
बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के डीप फेक वीडियो वायरल हो रहे हैं। किसी वीडियो में वे हवा में उड़ते दिख रहे हैं, तो किसी में अमेरिकी पुलिस उन्हें पकड़कर ले जा रही है।
.
धाम में दिव्य दरबार लगाने के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि उन्हें बदनाम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साजिश रची जा रही है। विदेशी ताकतें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सहारा लेकर उनके डीप फेक वीडियो बना रही हैं, जिन्हें वायरल किया जा रहा है।
पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, दूसरे देशों की आईटी की 22 सदस्यीय स्पॉन्सर्ड टीमें उनके पीछे लगाई गई हैं। इन टीमों का काम AI वीडियो जनरेट कर उन्हें गलत तरीके से बनाकर वायरल करना है, जिससे उनकी बदनामी हो सके।
उन्होंने कथा सुनने आए लोगों से कहा कि वे इन उनके चक्कर में न पड़कर बालाजी हनुमान जी के चक्कर में पड़ें और उनके चरणों में जाएं।
धीरेंद्र शास्त्री के दो वायरल फेक वीडियो…
शास्त्री का हवा में उड़ते हुए ये वीडियो वायरल हो रहा है।

इस एडिटेड वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री को अमेरिकी पुलिसकर्मी पकड़कर ले जा रही है।
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा –
हम खुले मंचों से हली उल्लाह वालों की ठठरी बांधते, तो वे क्या चुप बैठे होंगे? उनका जितना बस होगा, उतना ही वह हमारा बुरा करते होंगे।


शास्त्री ने बताया कि टीमों को उनके फेक वीडियो बनाने के लिए पैसे मिलते हैं।
पदाधिकारी ने दी जानकारी, स्पॉन्सर्ड हैं वीडियो धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, हमारे ही किसी बहुत बड़े पद पर बैठे पदाधिकारी ने बताया कि IT की 22 सदस्यीय टीम आपके पीछे लगी हुई है। जो AI जनरेटेड वीडियो बनाकर वायरल करती है। उन वीडियो को स्पॉन्सर्ड कहते हैं, जिसमें पैसे लगाए जाते हैं।
शास्त्री ने अपनी जीवनशैली पर कहा, हम जैसे कमरे में रहते हैं, वैसे ही हम बाहर रहते हैं। हमको कुछ डर नहीं है। जो भगवान करेंगे, वो होगा, उन्हीं के भरोसे हैं।

भक्तों से कहा कि अगर हनुमान जी तुम्हारे साथ हों तो कोई भी कुछ नहीं कर सकता।
तांत्रिकों की दुकानें बंद, बालाजी करते हैं रक्षा शास्त्री ने कहा, कई तांत्रिकों की दुकान बंद हो गई, क्या वे चुप बैठे होंगे? उनके पास जितनी शक्तियां होगी, सब छोड़ते होंगे। हमारी रक्षा बालाजी सन्यासी बाबा करते हैं।
भक्तों से अपील- हनुमान जी के चक्कर में पड़ो उन्होंने भक्तों से कहा कि पूरी पृथ्वी तुम्हारे विरोध में लग जाए, अगर हनुमान जी तुम्हारे साथ हों तो कोई भी कुछ नहीं कर सकता। आप सभी हमारे चक्कर में नहीं, हनुमान जी के चक्कर में पड़ो।
