मुख्य बातें

नूंह में सामूहिक विवाह सम्मलेन 1 नवंबर को: कार्यक्रम में शिरकत करेंगे मंत्री रणवीर गंगवा व यूपी के मंत्री धर्मवीर प्रजापति – Nuh News

नूंह में सामूहिक विवाह सम्मलेन 1 नवंबर को:  कार्यक्रम में शिरकत करेंगे मंत्री रणवीर गंगवा व यूपी के मंत्री धर्मवीर प्रजापति – Nuh News


मंत्री रणबीर सिंह गंगवा और मंत्री धर्मवीर प्रजापति को निमंत्रण देने पहुंचे समाज के लोग।

हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका में श्री शक्ति प्रजापति समाज द्वारा आगामी 1 नवंबर को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में प्रजापति समाज के करीब 16 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न करवाया जाएगा। जिसमें वर वधु को

.

1 नवंबर को होगा आयोजन

भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाईजेशन के राष्ट्रीय सचिव ओमकरण प्रजापति ने बताया कि 1 नवंबर को आयोजित किए जाने वाले प्रजापति समाज के युवाओं एवं युवतियों के सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से समिति द्वारा निरंतर प्रजापति समाज के युवाओं एवं युवतियों के सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाता रहा है। इस बार आयोजित किए जाने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को पूर्ण करने के बाद समाज के प्रतिनिधियों ने बैठक कर सभी को जिम्मेदारी सौंपी।

मंत्री रणबीर सिंह गंगवा के टूर प्रोग्राम का लेटर।

विवाह के लिए 11 हजार दान स्वरूप राशि रखी

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी समाज के लिए हर्ष की बात यह है कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के लोग निर्माण मंत्री रणवीर सिंह गंगवा और उत्तर प्रदेश सरकार में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग मंत्री धर्मवीर प्रजापति सहित हरियाणा प्रदेश,राजस्थान और अन्य प्रदेशों से कई राजनेता और समाजसेवी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और वर वधु को अपना आशीर्वाद देंगे। हर बार की तरह इस बार भी श्री सीताराम की बगीची में विवाह सम्मेलन का आयोजन करवाया जाएगा। विवाह सम्मेलन में शादी करवाने वाले लोगों के लिए पहले की तरह दान स्वरूप 11 हजार रुपये की राशि

रखी गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *