मुख्य बातें

गिरिडीह टोल प्लाजा पर मारपीट: 15-20 गाड़ियों में आए युवकों ने कर्मियों को पीटा, मोबाइल-चेन लूटने का आरोप – Giridih News

गिरिडीह टोल प्लाजा पर मारपीट:  15-20 गाड़ियों में आए युवकों ने कर्मियों को पीटा, मोबाइल-चेन लूटने का आरोप – Giridih News


गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र स्थित कुलगो टोल प्लाजा संख्या-2 पर देर रात लगभग 15 से 20 गाड़ियों में सवार युवकों ने टोल कर्मियों के साथ मारपीट की और लूटपाट की। इस दौरान युवकों ने टोल फ्री कराने का भी प्रयास किया।

.

ड्यूटी पर तैनात टोल कर्मी नरेंद्र कुमार और गौरव शर्मा ने जब इन युवकों को बिना शुल्क दिए टोल पार करने से रोका, तो उन्होंने गाली-गलौज और हाथापाई शुरू कर दी। मारपीट में कर्मियों को चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेजा गया।

10 ग्राम की सोने की चेन भी छीन ली गई

हंगामे के दौरान टोल कर्मी गौरव शर्मा का मोबाइल फोन चोरी हो गया और उनके गले से लगभग 10 ग्राम की सोने की चेन भी छीन ली गई। इस घटना से टोल परिसर में भय और अव्यवस्था का माहौल बन गया।

सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपा

टोल मैनेजर राम अवतार मुदगल ने इस संबंध में थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने जांच में मदद के लिए घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पेन ड्राइव के माध्यम से पुलिस को सौंपा है।

पुलिस को मारपीट की सूचना मिली थी, जिसकी जांच की जा रही है। दोषियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। -सुमित प्रसाद, एसडीपीओ

गिरिडीह टोल प्लाजा पर मारपीट:  15-20 गाड़ियों में आए युवकों ने कर्मियों को पीटा, मोबाइल-चेन लूटने का आरोप – Giridih News



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *