मुख्य बातें

चाईबासा नो-एंट्री विवाद, 16 गिरफ्तार: भेजे गए जेल, प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया – Chaibasa (West Singhbhum) News

चाईबासा नो-एंट्री विवाद, 16 गिरफ्तार:  भेजे गए जेल, प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया – Chaibasa (West Singhbhum) News

चाईबासा में नो-एंट्री व्यवस्था के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव के आरोप में 16 लोगों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में 6 महिलाएं और 10 पुरुष शामिल हैं।

.

चाईबासा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो के बयान पर मुफस्सिल थाना में 74 नामजद और 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि 27 अक्टूबर को प्रदर्शनकारियों ने परिवहन मंत्री दीपक बिरूवा के आवास का घेराव करने का प्रयास किया था, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई और पुलिस पर पथराव हुआ।

गिरफ्तार किए गए लोगों की बिना शर्त रिहाई की मांग

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नो-एंट्री व्यवस्था से आम जनता को भारी परेशानी हो रही है और उन्हें गंतव्य तक पहुंचने में अधिक समय लग रहा है। वे इस व्यवस्था को हटाने और गिरफ्तार किए गए लोगों की बिना शर्त रिहाई की मांग कर रहे हैं।

बुधवार को आदिवासी हो समाज और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के नेतृत्व में उपायुक्त चंदन कुमार के साथ एक बैठक हुई। इस बैठक के दौरान आंदोलनकारियों ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। उनकी मुख्य मांग है कि सभी गिरफ्तार लोगों को तुरंत रिहा किया जाए और नो-एंट्री व्यवस्था को समाप्त किया जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *