मुख्य बातें

जालंधर में पराली जलाने पर दो FIR: मेहतपुर और लोहियां पुलिस ने की कार्रवाई, पराली जलने से 312 पहुंच चुका एयर क्वालिटी इंडेक्स – Jalandhar News

जालंधर में पराली जलाने पर दो FIR:  मेहतपुर और लोहियां पुलिस ने की कार्रवाई, पराली जलने से 312 पहुंच चुका एयर क्वालिटी इंडेक्स – Jalandhar News


पंजाब में पराली जलाए जाने से एयर क्वालिटी लगातार खराब हो रही है। (फाइल शॉर्ट)

पंजाब में पराली जलाए जाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में जालंधर की मेहतपुर और लोहियां पुलिस ने दो किसानों पर पराली जलाने का केस दर्ज किया है। पहला मामला थाना मेहतपुर पुलिस ने परमिंदर सिंह निवासी बिजारिया तो दूसराृ लोहियां पुलिस ने मंडा

.

जालंधर जिले में पराली प्रबंधन को लेकर डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल मीटिंग ले चुके हैं। (फाइल शॉर्ट)

पराली जलाने वाले किसान पर FIR दर्ज कर ली है थाना लोहिया के ASI उमेश कुमार ने बताया कि पराली जलाने के सबूत मिलने पर किसान पर FIR दर्ज कर ली गई है। बुधवार तक सैटेलाइट से पराली जलाने के जिले में 26 मामलों का पता चला। इनमें से 6 मामलों में कार्रवाई की गई है।

धुएं से हवा की क्वालिटी लगातार हो रही है खराब पुलिस ने बताया कि पराली जलाने से उठने वाले धुएं से हवा की क्वालिटी लगातार खराब हो रही है। इससे एक्यूआई 312 तक पहुंच गया। सोमवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 163 था, जो मंगलवार को बढ़कर 307 और बुधवार को 312 पर पहुंच गया। वहीं डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने अधिकारियों को फील्ड में रहकर पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के आदेश दिए है। मंगलवार को तीन नए मामले सामने आए थे। पुलिस का कहना है कि एक मामले की जांच की जा रही है। मगर, किसी किसान की गिरफ्तारी नहीं हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *