मुख्य बातें

नूंह में खनन माफियाओं का आतंक: चलते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली से खाली किए पत्थर,पुलिस कर्मचारियों ने भाग कर बचाई जान – Nuh News

नूंह में खनन माफियाओं का आतंक:  चलते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली से खाली किए पत्थर,पुलिस कर्मचारियों ने भाग कर बचाई जान – Nuh News

जेसीबी की मदद से पत्थरों को हटवाती पुलिस।

हरियाणा के नूंह जिले के पुन्हाना शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत एवीटी स्टाफ रोजकामवे की टीम ने गुरुवार की देर रात अवैध खनन में लगे दो ट्रैक्टरों को काबू किया है। पुलिस टीम को उस वक्त खनन माफियाओं का पीछा करना भारी पड़ गया,जब उन्होंने सड़क पर ही पत्थरों से

.

करीब 4 किलोमीटर पुलिस को दौड़ाया

एवीटी स्टाफ रोजकामवे की टीम ने तैनात सब इंस्पेक्टर भरत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि पिनगवां की तरफ से दो ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर ट्राली में अवैध खनन कर पत्थर लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने ट्रैक्टरों का पीछा करना शुरू कर दिया। करीब 4 किलोमीटर पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों का पीछा किया। अपने आप को घिरता देख एक ट्रैक्टर चालक ने पुन्हाना के सिकरावा मोड़ पर चलते हुए ट्रैक्टर से पत्थर खाली कर दिए। पुलिस की गाड़ी ट्रैक्टर के पीछे थी, बड़ी मुश्किल से कर्मचारियों ने गाड़ी को पीछे लेकर अपनी जान बचाई।

पत्थरों के ऊपर डाल रखी थे बजरी

इस दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर थोड़ी दूरी पर पलट गया। इतना ही नहीं खनन माफियाओं के आतंक से करीब 1 घंटे तक रोड जाम रहा। उन्होंने बताया कि कोई शक ना करें इसके लिए खनन माफियाओं ने पत्थरों के ऊपर बजरी डाल रखी थी। पत्थर दिखाई नहीं दे रहे थे। दोनों ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से भागने में कामयाब हो गए। फिलहाल पुलिस ने जेसीबी की मदद से बीच रास्ते में पड़े पत्थरों को हटवा दिया है और ट्रैक्टरों को अपने कब्जा में लेकर जांच शुरू कर दी है। कुल मिलाकर जिला प्रशासन अवैध खनन रोकने में नाकाम साबित हो रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *