विजय 31 दिसंबर 2024 को घर से सऊदी अरब के लिए रवाना हुआ था। (फाइल)
सऊदी अरब के जेद्दा शहर में हुई फायरिंग में गिरिडीह के एक युवक की मौत हो गई। घटना 16 अक्टूबर की है। जेद्दा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ चल रही थी। उसी दौरान विजय अनजाने में गोलीबारी की चपेट में आ गया। इलाज के क्रम में उसने 24 अक्टूबर को दम तो
.
मृतक की पहचान डुमरी प्रखंड निवासी 26 वर्षीय प्रवासी श्रमिक विजय कुमार महतो के रूप में की गई है। विजय जेद्दा में एक निजी कंपनी के ट्रांसमिशन लाइन प्रोजेक्ट में कार्यरत था।
शोकाकुल परिजन।
पत्नी ने गोली लगने की बात परिजनों को बताई थी
गोली लगने के बाद विजय ने अपनी पत्नी बसंती देवी को व्हाट्सएप पर आखिरी वॉयस नोट भेजा था। उस वॉयस नोट में उसने बताया था कि वे गोलीबारी में फंस गए हैं और गंभीर रूप से घायल हैं। बसंती देवी ने तत्काल परिजनों को सूचना दी।
करीब नौ महीने पहले विजय रोजगार की तलाश में सऊदी अरब गया था। सभी को उम्मीद थी कि विजय बच जाएगा, लेकिन 24 अक्टूबर को कंपनी की ओर से आए फोन कॉल ने सारी उम्मीदें तोड़ दीं और जानकारी दी गई कि विजय अब इस दुनिया में नहीं रहे।

विजय के घर पर जुटी की भीड़।
पार्थिव शरीर को जल्द भारत भेजने की मांग
बसंती देवी के मुताबिक, विजय 31 दिसंबर 2024 को घर से सऊदी अरब के लिए रवाना हुए थे। जिस दिन उन्हें गोली लगी, उसी दिन उन्होंने आखिरी बार व्हाट्सएप पर संदेश भेजा था। अब परिवार, सरकार और कंपनी से बेटे के पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने की मांग कर रहा है।
इधर, मृतक के पिता सूर्य नारायण महतो ने बताया कि उनके दो पुत्र सऊदी अरब में काम करते हैं। विजय दूसरी बार सऊदी गया था। उन्होंने कहा कि विजय के सुपरवाइजर ने ही उसे उस इलाके में भेजा था, जहां अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ चल रही थी।
सूर्य नारायण महतो ने सरकार और कंपनी से मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि उनके पुत्र का शव जल्द से जल्द भारत लाया जाए, ताकि उसका अंतिम संस्कार अपने गांव में किया जा सके।
