मुख्य बातें

बलिया में गंगा में उतराता मिला अधेड़ का शव: मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या की चर्चा, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा – Dubhar(Ballia) News

बलिया में गंगा में उतराता मिला अधेड़ का शव:  मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या की चर्चा, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा – Dubhar(Ballia) News


इमरान खान | दुबहड़, बलिया3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शव ले जाते लोग।

दुबहड़ थाना क्षेत्र के शिवपुर दियर नई बस्ती ब्यासी निवासी मुन्ना कुमार खरवार (42, पुत्र श्रीराम खरवार) का शव शनिवार दोपहर करीब 1 बजे गंगा नदी में उतराता मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसकी पहचान की।

परिजनों के अनुसार, मुन्ना पिछले शुक्रवार सुबह किसी बात से नाराज होकर घर से निकले थे। कुछ घंटों बाद एक अनजान नंबर से फोन आया, जिसमें बताया गया कि वह जनसेवर मिश्र सेतु के पास गंगा में कूद गए हैं। मौके से उनके कपड़े और चप्पल बरामद हुए थे, लेकिन मुन्ना लापता थे।

दुबहड़ पुलिस और परिजनों ने विभिन्न घाटों पर उनकी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। शनिवार दोपहर ग्रामीणों ने गंगा में शव उतराया देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मुन्ना पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में थे, जिससे उनकी आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु का वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *