अडानी समूह के मालिक गौतम अडानी से मुलाकात करते आप सांसद राजेंद्र गुप्ता
पंजाब से नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य और उद्योगपति राजिंदर गुप्ता ने अहमदाबाद में अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी से मुलाकात की। इस दौरान पंजाब में निवेश के अवसरों और युवाओं के लिए रोजगार सृजन पर चर्चा हुई। मुलाकात में भारत के औद्योगिक विकास, नवाचार औ
.
पद्मश्री राजिंदर गुप्ता ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस हैं और भारत के प्रमुख उद्योगपतियों में से एक हैं। वह हाल ही में पंजाब से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उनके नेतृत्व में ट्राइडेंट समूह ने टेक्सटाइल, पेपर, ऊर्जा और केमिकल उद्योगों में वैश्विक पहचान बनाई है। समूह के उत्पाद कई देशों में निर्यात किए जाते हैं।
अडानी समूह के मालिक गौतम अडानी से मुलाकात करते राजेंद्र गुप्ता
अडानी समूह की सराहना की और अडानी को दूरदर्शी बताया
गुप्ता ने अडानी समूह के योगदान की सराहना की। मुलाकात के बाद, राजिंदर गुप्ता ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आज अहमदाबाद में श्री गौतम अडानी जी से मिलकर बहुत खुशी हुई। मैं उस पैमाने, गति और महत्वाकांक्षा से सचमुच प्रभावित हुआ जिसके साथ अडानी समूह भारत की विकास गाथा और राष्ट्र निर्माण के प्रयासों में योगदान दे रहा है।” उन्होंने अडानी को दूरदर्शी नेता बताया।
