मुख्य बातें

नेचर इंडेक्स में यूपी में नंबर-1 बना डीडीयू: देश में मिला 128 वां रैंक, कुलपति ने इसका श्रेय राज्यपाल को दी – Gorakhpur News

नेचर इंडेक्स में यूपी में नंबर-1 बना डीडीयू:  देश में मिला 128 वां रैंक, कुलपति ने इसका श्रेय राज्यपाल को दी – Gorakhpur News

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। प्रतिष्ठित नेचर इंडेक्स 2024–25 रैंकिंग में इस विश्वविद्यालय ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में पहला स्थान हासिल किया है। अपने शोध कार्यों की उत्कृष्टता और निरंतर

.

विश्वविद्यालय ने ऑल इंडिया रैंकिंग में 128वां स्थान (समग्र श्रेणी) और 81वां स्थान (भौतिक विज्ञान श्रेणी) प्राप्त किया है। यह दिखाता है कि गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शोध और नवाचार के क्षेत्र में पूरे देश में एक मजबूत पहचान बनाई है।

उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों की उल्लेखनीय छलांग

पिछले वर्ष (2023–24) तक नेचर इंडेक्स की सूची में उत्तर प्रदेश के सिर्फ तीन राज्य विश्वविद्यालय शामिल थे — -दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय -किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (KGMU), लखनऊ – संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGIMS), लखनऊ

लेकिन इस वर्ष (2024–25) सूची में आठ राज्य विश्वविद्यालयों का नाम शामिल है। यानी उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों की शोध क्षमता अब राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ रही है।

नेचर इंडेक्स की समग्र रैंकिंग में उत्तर प्रदेश के प्रमुख विश्वविद्यालय:

-बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) – रैंक 30 (केंद्रीय विश्वविद्यालय) -दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDUGU) – रैंक 128 (राज्य विश्वविद्यालय) -इलाहाबाद विश्वविद्यालय – रैंक 133 (केंद्रीय विश्वविद्यालय) -डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय – रैंक 137 (राज्य विश्वविद्यालय) -संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGIMS) – रैंक 156 (राज्य विश्वविद्यालय) -किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (KGMU) – रैंक 158 (राज्य विश्वविद्यालय) -वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) – रैंक 158 (राज्य विश्वविद्यालय) -अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) – रैंक 171 (केंद्रीय विश्वविद्यालय) -डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) – रैंक 236 (केंद्रीय विश्वविद्यालय) -डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय – रैंक 280 (राज्य विश्वविद्यालय) -चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) – रैंक 311 (राज्य विश्वविद्यालय) -लखनऊ विश्वविद्यालय – रैंक 401 (राज्य विश्वविद्यालय)

इस सूची में डी.डी.यू. गोरखपुर विश्वविद्यालय राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में सबसे ऊपर है।

भौतिक विज्ञान में भी गोरखपुर विश्वविद्यालय का दबदबा

नेचर इंडेक्स की भौतिक विज्ञान श्रेणी में भी डी.डी.यू.जी.यू. ने शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले वर्ष यह अकेला विश्वविद्यालय था जो इस श्रेणी में उत्तर प्रदेश से शामिल हुआ था, जबकि इस बार दो और राज्य विश्वविद्यालय जिसमें डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय और लखनऊ विश्वविद्यालय भी इसमें जुड़ गए हैं।

भौतिक विज्ञान श्रेणी में उत्तर प्रदेश के प्रमुख विश्वविद्यालय: -दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय – रैंक 81 (राज्य विश्वविद्यालय) -डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय – रैंक 85 (राज्य विश्वविद्यालय) -बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) – रैंक 113 (केंद्रीय विश्वविद्यालय) -अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) – रैंक 117 (केंद्रीय विश्वविद्यालय) -इलाहाबाद विश्वविद्यालय – रैंक 125 (केंद्रीय विश्वविद्यालय) -लखनऊ विश्वविद्यालय – रैंक 154 (राज्य विश्वविद्यालय)

इस तरह गोरखपुर विश्वविद्यालय ने लगातार दूसरे वर्ष भी राज्य और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के बीच शीर्ष स्थान बनाए रखा है।

उल्लेखनीय शोध कार्य

डी.डी.यू.जी.यू. के भौतिक विज्ञान विभाग के शिक्षकों के दो प्रमुख शोध पत्र, जो European Physical Journal C में प्रकाशित हुए:

“Constructing Stellar Solutions with Spherical Symmetry” और “A New Perspective on Gravitational Collapse: A Comprehensive Analysis Using Parameterization” ने इस उपलब्धि में निर्णायक भूमिका निभाई है।

इन शोधों ने विश्वविद्यालय को न सिर्फ राष्ट्रीय, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान दिलाई है।

जानिए क्या है नेचर इंडेक्स…

नेचर इंडेक्स, Springer Nature द्वारा प्रकाशित एक प्रतिष्ठित वैश्विक रैंकिंग प्रणाली है। यह विश्व के 145 शीर्ष वैज्ञानिक जर्नलों में प्रकाशित शोध कार्यों का विश्लेषण करती है और संस्थानों की रैंकिंग उनके शोध पत्रों की संख्या और योगदान के अनुपात के आधार पर करती है।

वर्तमान रैंकिंग अवधि 1 अगस्त 2024 से 31 जुलाई 2025 तक प्रकाशित शोध पत्रों पर आधारित है।

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि- पिछले वर्ष केवल तीन राज्य विश्वविद्यालय सूची में थे, अब आठ शामिल हुए हैं। भौतिक विज्ञान में भी अब तीन विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश से हैं। यह पूरे राज्य के उच्च शिक्षा संस्थानों की प्रगति का प्रमाण है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने लगातार नेतृत्व करते हुए उत्तर प्रदेश के शोध परिदृश्य को नई दिशा दी है।”

उन्होंने इस सफलता का श्रेय राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन और उत्तर प्रदेश सरकार की अनुसंधान–अनुकूल नीतियों को दिया।

अनुसंधान में निरंतर प्रगति

डी.डी.यू. गोरखपुर विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा दे रहा है। विश्वविद्यालय अब अंतरविषयी शोध, नई तकनीक, और सहयोगी परियोजनाओं के माध्यम से वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *