डिस्ट्रिब्यूटर की गाड़ियां रोककर जांच करती पुलिस।
पंजाब में शुक्रवार-शनिवार रात करीब 12 जगहों पर चंडीगढ़ समेत विभिन्न स्थानों से अखबार लेकर जा रही गाड़ियों को पुलिस ने रोककर चेकिंग की है। यह चेकिंग रात दस बजे से सुबह तक चली। इस वजह से कई सेंटरों पर अखबार समय पर नहीं पहुंची, तो इसका खुलासा हुआ। हालां
.
सूत्रों से पता चला है कि पुलिस के पास हथियारों व नशे की सप्लाई संबंधी इनपुट था, जिसके बाद यह एक्शन हुआ। चंडीगढ़ से जाने वाली गाड़ियों को रोपड़ में चेकिंग के लिए रोका गया था।
वहीं लुधियाना में भी रविवार सुबह पुलिस ने अचानक शहर के कई हिस्सों में वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। बताया जा रहा है कि पुलिस को पहले से किसी विशेष जानकारी मिली थी, जिसके चलते यह चेकिंग अभियान चलाया गया।
डिस्ट्रीब्यूटरों का कहना है कि रविवार को वैसे ही काम का दबाव ज्यादा रहता है, ऊपर से पुलिस की इस कार्रवाई ने परेशानी और बढ़ा दी। कई थानों में गाड़ियों को ले जाकर जांच की जा रही है, लेकिन पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, लुधियाना के दर्जनभर से अधिक इलाकों में नाके लगाकर जांच की गई। पुलिस को किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिली थी, जिसके बाद पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
लुधियाना कोतवाली थाने के कार्यकारी SHO सुलखन सिंह।
