मुख्य बातें

शिमला लवी मेले में धर्मपाल ने जीती 400-800 मीटर घुड़दौड़: छेरिंग नोरबू गुब्बारा फोड़ में अव्वल, अनीश नेगी का घोड़ा सर्वश्रेष्ठ – Rampur (Shimla) News

शिमला लवी मेले में धर्मपाल ने जीती 400-800 मीटर घुड़दौड़:  छेरिंग नोरबू गुब्बारा फोड़ में अव्वल, अनीश नेगी का घोड़ा सर्वश्रेष्ठ – Rampur (Shimla) News


घुड़दौड़ प्रतियोगिता में भाग ​लेते प्रतिभागी

शिमला के रामपुर में लवी मेला मैदान में सोमवार को अश्व प्रदर्शनी का समापन हो गया। इस अवसर पर अश्व पालकों के लिए घुड़दौड़, गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता और सर्वश्रेष्ठ अश्व का चयन किया गया। सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंद लाल ने मुख्य अ

.

प्रदर्शनी में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पहुंचे अश्वों में से सर्वश्रेष्ठ का चयन किया गया। अंतिम निर्णय के अनुसार, सराहन, घराट निवासी अनीश नेगी का स्पीति नस्ल का नर घोड़ा प्रथम स्थान पर रहा। उन्हें 2 हजार रुपये नकद और एक ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। मादा वर्ग में किन्नौर के खाब निवासी अमी चंद की घोड़ी ने पहला स्थान प्राप्त किया, उन्हें भी 2 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी दी गई।

शाम 5 बजे घुड़दौड़ का रोमांच शुरू हुआ। 400 और 800 मीटर दौड़ में कुल 6 घुड़सवारों ने भाग लिया। ननखड़ी तहसील के सूरड़ बंगला के धर्मपाल ने सभी प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। ठियोग फागू के हैप्पी ने दोनों वर्गों में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

विजेताओं को सम्मानित करते विधायक

विधायक ने किया विजेताओं को किया सम्मानित

समापन अवसर पर विधायक नंद लाल ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने अश्व पालकों और व्यापारियों से अगले साल भी इसी तरह से प्रदर्शनी की शोभा बढ़ाने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि सरकार पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन पशुपालकों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस मौके पर विधायक नंद लाल की धर्मपत्नी सत्या, एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह, जिला परिषद सदस्य बिमला शर्मा, बीडीसी सदस्य सुदेश, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव सुनील कायथ, एनएसयूआई अध्यक्ष साहिल, देलठ पंचायत प्रधान रूचिका राठौरा और डॉ. अनिल शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने प्रदर्शनी में भाग लेने वाले अश्व पालकों और विजेताओं को बधाई दी।​

घुड़दौड़ में भाग लेते प्रतिभागी

घुड़दौड़ में भाग लेते प्रतिभागी

विभिन्न नस्लों के घोड़े बने आकर्षण के केंद्र

अश्व प्रदर्शनी में विभिन्न नस्लों के घोड़े लाए गए थे, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य पशुपालन को बढ़ावा देना और अश्व पालकों को एक मंच प्रदान करना था, ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। इस तरह के आयोजनों से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलता है और पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *