मुख्य बातें

‘छोटा ओसामा देश के लिए खतरा’ – हिमंत बिस्वा सरमा: सीवान के रघुनाथपुर में बोले – ‘उसे जीतने न दें, जड़ से खत्म करेंगे’ – Siwan News

‘छोटा ओसामा देश के लिए खतरा’ – हिमंत बिस्वा सरमा:  सीवान के रघुनाथपुर में बोले – ‘उसे जीतने न दें, जड़ से खत्म करेंगे’ – Siwan News

सीवान में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को राजनीतिक गर्मी चरम पर रही। रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के हुसैनगंज खेल मैदान में NDA प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विपक्ष पर तीखे हमले किए और जमकर

.

सभा को संबोधित करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने शुरुआत से ही महागठबंधन प्रत्याशी ओसामा सहाब पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब उन्हें बताया गया कि रघुनाथपुर में सभा है, तो रघुनाथपुर नाम से ही धार्मिक अनुभूति होती है तो लगा कि यहां राम, लक्ष्मण और माता सीता का निवास होगा, लेकिन आने पर उन्हें बताया गया कि यहां तो ‘एक ओसामा’ है। उन्होंने कहा, “ओसामा नाम सुनकर क्षणभर लगा कि क्या ओसामा बिन लादेन फिर से वापस आ गया? फिर बताया गया कि यह उतना बड़ा नहीं, लेकिन छोटा जरूर है। चुनाव जीतने के बाद वादा है देश मे जितने छोटे ओसामा भी बचे हैं, एक-एक कर खत्म किये जाएंगे।”

यह देश राम-सीता और श्रीकृष्ण का – हिमंत बिस्वा सरमा

असम सीएम ने कहा कि यह देश राम-सीता और श्रीकृष्ण का है, ओसामा बिन लादेन का हो हीं नहीं सकता। उन्होंने शहाबुद्दीन का नाम लेते हुए कहा, “ओसामा के पिता ने हत्या का रिकॉर्ड बनाया। जैसे असम ने अपनी सांस्कृतिक धरोहर को हाल हीं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मौजूदगी में गिनीज बुक में दर्ज कराया, वैसे ही हमारे शहाबुद्दीन व उसके परिवार वालों ने मर्डर का गिनीज रिकॉर्ड बनाया है। सिवान की जनता को यह दाग मिटाना है।”

जनता में इतना साहस कि अपराध व आतंक सोच को जड़ से खत्म कर देगी

उन्होंने जनता से अपील की कि ‘छोटे ओसामा’ को जीतने न दें, वरना वह आगे चलकर देश-स्तर तक पहुंच सकता है। विश्वशर्मा ने कहा कि ऐसे लोग तब तक ताकतवर लगते हैं जब तक उनसे मुकाबला न किया जाए, और रघुनाथपुर की जनता में इतना साहस है कि अपराध व आतंक सोच को जड़ से खत्म कर देगी।

राम मंदिर मुद्दे पर उन्होंने कहा, “कभी लगा था कि लालू-मुलायम के रहते राम मंदिर नहीं बनेगा, लेकिन इस देश में नरेंद्र मोदी भी हैं। राम मंदिर बनकर खड़ा है, यह राष्ट्र की आस्था की जीत है।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *