मुख्य बातें

लखीसराय में शक्ति प्रदर्शन: अंबा प्रसाद-अमरेश अनीश ने किया रोड शो, कहा- कांग्रेस का हाथ जनता के साथ – Lakhisarai News

लखीसराय में शक्ति प्रदर्शन:  अंबा प्रसाद-अमरेश अनीश ने किया रोड शो, कहा- कांग्रेस का हाथ जनता के साथ – Lakhisarai News

लखीसराय विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का अंतिम दिन रहा। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी अमरेश कुमार अनीश ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया। कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और झारखंड की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने उनके समर्थन में एक विशाल रोड शो

.

रोड शो बड़हिया नगर से होते हुए लखीसराय शहर पहुंचा

यह रोड शो बड़हिया नगर से शुरू होकर दरियापुर, प्रतापपुर, बालगुदर होते हुए लखीसराय शहर तक पहुंचा। इसमें सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। पूरे मार्ग में ‘अनीश जिंदाबाद’ और ‘कांग्रेस पार्टी अमर रहे’ के नारे गूंजते रहे, और सड़क किनारे खड़े लोगों ने फूलों की वर्षा कर उम्मीदवार का स्वागत किया।

कांग्रेस प्रत्याशी अमरेश अनीश के साथ मंच पर कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद एलएलसी अजय कुमार सिंह और पूर्व राजद विधायक फुलैना सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस दौरान अंबा प्रसाद ने कहा कि लखीसराय की जनता बदलाव चाहती है और इस बार कांग्रेस का हाथ जनता के साथ है।

कांग्रेस और एनडीए प्रत्याशी के बीच मुकाबला

लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में इस बार सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी अमरेश कुमार अनीश और एनडीए प्रत्याशी व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के बीच है। प्रचार के अंतिम दिन दोनों दलों ने अपनी पूरी शक्ति लगा दी। अब सभी की निगाहें 6 नवंबर को होने वाले मतदान पर टिकी हैं, जब मतदाता लखीसराय की बागडोर तय करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *