मुख्य बातें

समस्तीपुर में यूपी के सीएम की चुनावी जनसभा: मोहिउद्दीन नगर से बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे; RJD के राजेश कुमार सिंह से है मुकाबला – Samastipur News

समस्तीपुर में यूपी के सीएम की चुनावी जनसभा:  मोहिउद्दीन नगर से बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे; RJD के राजेश कुमार सिंह से है मुकाबला – Samastipur News


उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज समस्तीपुर आ रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के प्रचार अभियान के अंतिम दिन मोहिउद्दीन नगर हाई स्कूल मैदान में जनसभा करेंगे। भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह के लिए आम जनता से वोट मांगेंगे।

.

योगी आदित्यनाथ की सभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। माना जा रहा है कि स्थानीय विधायक से नाराज राजपूत वोटर को एकजुट करने के लिए ये सभा आयोजित की गई है। मोहिउद्दीन नगर विधानसभा क्षेत्र राजपूत और यादव बहुल इलाका है। ऐसे में राजपूत वोटरों को एनडीए के पक्ष में गोलबंद करने की कोशिश रहेगी।

बीजेपी-आरजेडी के बीच मुकाबला

भारतीय जनता पार्टी दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर ने बताया कि योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा मोहिउद्दीन नगर हाई स्कूल मैदान में रखी गई है। सभा के दौरान वह भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह के लिए वोट की अपील करेंगे।

राजेश कुमार सिंह वर्तमान में विधायक हैं। दूसरी बार इस क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर अपना किस्मत आजमा रहे हैं। उनका सीधा मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल के अजय यादव से है। जबकि भाजपा से अलग होकर राज कपूर सिंह जन सुराज से चुनावी मैदान में हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *