मुख्य बातें

करनाल से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना: ​​​​​​​यात्रियों का दावा- BJP ने दी टिकट, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल – Karnal News

करनाल से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना:  ​​​​​​​यात्रियों का दावा- BJP ने दी टिकट, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल – Karnal News


करनाल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रवाना करते भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर।

हरियाणा के करनाल जिले से सोमवार को बिहार के लिए एक स्पेशल ट्रेन रवाना हुई, जिसमें सैकड़ों बिहार मूल के लोग सवार थे। ट्रेन को भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर की अगुआई में रवाना किया गया। इसी को लेकर अब सियासत गर्मा गई है।

.

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में यात्री यह दावा करते दिख रहे हैं कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और स्थानीय भाजपा नेताओं ने उन्हें फ्री टिकट दी, ताकि वे बिहार जाकर वोट डाल सकें। यात्रियों का कहना था कि जाने की टिकट पार्टी ने दी है, लेकिन लौटने की नहीं। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ ये रहे मौजूद

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर के साथ रवि नामक व्यक्ति भी है, जो हाथ में कॉपी और कुछ कागजात लिए हुए दिखाई दे रहा है। उसके पास बिहार के रहने वाले लोग आ रहे है और वह उनका नाम लिस्ट में देखकर ट्रेन में चढ़ा रहे है। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

सोशल मीडिया X पर कांग्रेस नेता द्वारा डाली गई पोस्ट।

यात्राएं आचार संहिता का उल्लंघन नहीं

वीडियो में यात्रियों को भाजपा के पट्टे पहने देखा जा सकता है। यह वीडियो कांग्रेस के नेता विकास बंसल पर द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किया गया। जिसके बाद लोगों ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं कि क्या इस तरह की यात्राएं आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भाजपा को घेरा

वहीं करनाल कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष पराग गाबा ने इस मुद्दे पर भाजपा को घेरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने नियंत्रण वाले राज्यों से मतदाताओं को बिहार भेजकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही हैं। कांग्रेस चुनाव आयोग से तत्काल जांच की मांग करती है।

भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- पार्टी के कार्यकर्ता थे

वहीं वायरल वीडियो में भाजपा जिला अध्यक्ष भी यात्रियों को टिकट उनके द्वारा करवाए जाने की बात पर मना करते नजर आए। उन्होंने कहा कि ये सभी पार्टी के कार्यकर्ता है, जो पूर्वांचल समाज से है। इन्होंने खुद ही अपनी टिकट ली है। मैंने पार्टी के जिला अध्यक्ष होने के नाते इनके लिए स्पेशल ट्रेन की जरूर व्यवस्था की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *