पंजाब और चंडीगढ़ मौसम बदल गया। आज नौ जिलों में बारिश की संभावना है।
पंजाब और चंडीगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से मौसम बदला हुआ है। कई इलाकों में रात में हल्की बारिश भी हुई। वहीं, आज नौ जिलों में हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। अलग-अलग स्थानों पर कोहरा छाने की संभावना भी बनी हुई है।
.
पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की कमी आई है। यह नार्मल के करीब पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान 37 डिग्री चंडीगढ़ में दर्ज किया गया। पराली जलाने के 321 नए केस आए हैं। खन्ना की हवा सबसे प्रदूषित हुई है। यहां का AQI 223 दर्ज किया गया है।
आज इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर और एसएएस नगर में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, आज से तीन दिन बाद रात के तापमान में कमी आएगी। यह 2 से 4°C तक गिरेगा।
पराली की आग बुझाने में जुटे अफसर
हालांकि, पराली जलाने से रोकने के लिए प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है। इसके बावजूद पराली जलने से वायु की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है। आज सुबह सात बजे अमृतसर का AQI 137 दर्ज किया गया है। बठिंडा का AQI 106, जालंधर का AQI 133, खन्ना का AQI 223, लुधियाना का AQI 167, मंडी गोबिंदगढ़ का AQI 130, पटियाला का AQI 134 दर्ज किया गया है। रूपनगर की हवा सबसे साफ रही है। यहां का AQI 74 दर्ज किया गया है।
