मुख्य बातें

पेंड्रा में बुजुर्ग पर भालू का हमला: लकड़ी लेने जंगल गया था, पैर में आई गंभीर चोट, जिला अस्पताल में भर्ती – Gaurela News

पेंड्रा में बुजुर्ग पर भालू का हमला:  लकड़ी लेने जंगल गया था, पैर में आई गंभीर चोट, जिला अस्पताल में भर्ती – Gaurela News


मरवाही वन मंडल के पेंड्रा रेंज अंतर्गत देवरीकला गांव के पास जंगल में बुधवार को एक बुजुर्ग पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग के पैर में गंभीर चोट आई है। घायल बुजुर्ग को ग्रामीणों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हाल

.

मिली जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग रोजाना की तरह लकड़ी लेने जंगल गया था। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से बुजुर्ग घबरा गया, लेकिन उसने संघर्ष किया और किसी तरह दौड़कर अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *