देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के लकड़ीगंज गांव में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 22 वर्षीय जानकी देवी, पत्नी अजय कुमार के रूप में हुई है। मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उनक
.
दामाद ने फोन पर दी घटना की सूचना
जानकी की मां ने बताया कि घटना से एक दिन पहले उनकी बेटी को ससुराल में जहर दिया गया था, जिसके बाद उसे देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। मां के अनुसार, दामाद ने फोन कर सूचना दी कि जानकी ने जहर खा लिया है।
इसके बाद दामाद ने सास का नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया, जिससे उनसे संपर्क नहीं हो पाया। बाद में समधी के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि जानकी को अस्पताल लाया गया है। अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने बेटी को गंभीर हालत में देखा और कुछ ही देर बाद उसकी मृत्यु हो गई।
रिखिया थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
मायके पक्ष ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया
परिजनों ने आरोप लगाया है कि अजय कुमार का किसी अन्य लड़की से प्रेम संबंध है। इसी कारण उसने अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश रची और उसे जहर देकर मार डाला। घटना की जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
घटना की सूचना मिलते ही रिखिया थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
पुलिस के अनुसार, परिवार के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि परिजनों द्वारा लिखित आवेदन दिया जाता है, तो नामजद प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ससुराल पक्ष से भी पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
